अपने विवादित बयानों और अन्य कारणों के चलते हमेशा सुर्खियों में रहने वाले साक्षी महाराज को एक और नोटिस मिला है। ये नोटिस इसलिए खास है क्योंकि ये नोटिस साक्षी महाराज को किसी समाजसेवी, वकील या कोर्ट से नहीं मिला है। बल्कि ये नोटिस साक्षी महाराज को उन्नाव के बीजेपी जिलाध्यक्ष ने उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों का हवाला देते हुए भेजा है। जिसपर साक्षी महाराज ने जिलाध्यक्ष को ही उल्टा नोटिस भेजकर माफी मांगने को कह दिया।