फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   ramlila slp ram

Sultanpur News: पिता के वचन निभाने वन को चले प्रभु श्रीराम

Sun, 18 Oct 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 18 Oct 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
ramlila slp ram
सीताकुंड तट के पास केवट-श्रीराम संवाद का मंचन करते कलाकार। स्रोत-समिति
सुल्तानपुर। श्रीरामलीला ट्रस्ट समिति की ओर से संत तुलसीदास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के रामलीला मैदान में चल रहे रामलीला महोत्सव के नौवें दिन शुक्रवार को भगवान श्रीराम के वनगमन का भावपूर्ण मंचन किया गया। अयोध्या से आए कलाकारों ने कैकेयी के दो वरदान, श्रीराम के वनवास और केवट संवाद के प्रसंगों को जीवंत कर दिया।
विज्ञापन

मंचन में दिखाया गया कि देवासुर संग्राम में कैकेयी ने रथ की निकली कील की जगह अपनी उंगली लगाकर राजा दशरथ की रक्षा की थी। इस बात से प्रसन्न होकर दशरथ ने उन्हें दो वरदान दिए। राम के राज्याभिषेक की तैयारी के समय मंथरा ने कैकेयी को भरत के लिए राजगद्दी और राम के लिए 14 वर्ष का वनवास मांगने के लिए उकसाया। पिता के वचन निभाने के लिए श्रीराम वन को प्रस्थान कर गए। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह, हरिव्रत मिश्र, राजमणि द्विवेदी, राजेश तिवारी, दीपक मिश्र, राज द्विवेदी, सुषमा मिश्रा, सतीश कुमार त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed