{"_id":"6a9bb700940e21de380e1b45","slug":"video-video-saltanapara-ma-janamashhatama-para-esapa-vanata-jayasaval-na-gae-bhajana-2026-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सुल्तानपुर में जन्माष्टमी पर एसपी विनीत जायसवाल ने गाए भजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सुल्तानपुर में जन्माष्टमी पर एसपी विनीत जायसवाल ने गाए भजन
सुल्तानपुर में जन्माष्टमी का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में धूमधाम से मनाया गया। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में डीएम इंद्रजीत सिंह और एसपी विनीत जायसवाल ने राधा-कृष्ण मंदिर में विधि-विधान से पूजा की। इसके बाद मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश सुनील कुमार चतुर्थ ने कार्यक्रम शुरू किया।
इस दौरान एसपी विनीत जायसवाल ने नीले रंग का कुर्ता, सफेद पजामा और क्रीम कलर की सदरी पहन रखी थी। उन्होंने मंच पर आकर भजन गाकर श्रोताओं का दिल जीत लिया। उनके साथ मंच पर उनकी बेटी भी मौजूद थी। पुलिस लाइन के कार्यक्रम में जिला जज के अलावा एएसपी वृजनारायण सिंह, सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह और सीओ ट्रैफिक राम कृष्ण चतुर्वेदी भी मौजूद रहे। अधिकतर अधिकारियों का परिवार भी इस कार्यक्रम में शामिल हुआ, जो देर रात तक चला।
रात 12 बजे से 12:30 बजे तक श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर शहर भर में आतिशबाजी हुई। राहुल चौराहे पर स्थित मंदिर में लोगों ने रात में पूजा-अर्चना की। जयसिंहपुर तहसील के सेवतरी मंदिर स्थल पर रात को भक्ति जागरण हुआ। राजीव लोचन ओझा अपने साथियों के साथ मसीरपुर मंदिर पर भक्ति जागरण में शामिल हुए।
वहीं, गुप्तारगंज में तीन दिवसीय ऐतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के पहले दिन शुक्रवार को बाजार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। चंडिका देवी धाम और गायत्री मंदिर सहित पूजा पंडालों में भी काफी भीड़ रही। शाम से देर रात तक मेले में रौनक रही। मध्यरात्रि में कान्हा के जन्म पर “हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की” के जयकारे गूंज उठे। पुलिस सुरक्षा में मुस्तैद रही।
इसके अलावा, 19 कोतवाली और थानों में भी जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। गोसाईंगंज, कूरेभार, बल्दीराय, चांदा और लंभुआ में पंडाल सजाकर भव्य कार्यक्रम हुए और प्रसाद बांटा गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।