{"_id":"6a9c6ef911b6cc9aa7007027","slug":"mother-daughter-killed-in-bike-collision-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-164259-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बेकाबू डंपर से टकराकर बाइक सवार मां-बेटी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बेकाबू डंपर से टकराकर बाइक सवार मां-बेटी की मौत
Sun, 06 Sep 2026 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद रोते बिलखते परिजन
-
- 1
-
Link Copied
गोसाईगंज (सुल्तानपुर)। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर बाबूगंज बाजार में शुक्रवार देररात बेकाबू डंपर की चपेट में आने से बाइक से घर जा रही बाइक सवार मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि चाचा और भतीजा घायल हो गए। घटना के बाद चालक डंपर लेकर भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। कृष्णजन्माष्टमी का मेला देखकर लौटे रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गोसाईगंज के इनायतपुर निवासी अवधेश (40) शुक्रवार रात अपनी भाभी रेखा (32), भतीजी वर्षा (12) व भतीजे तेजस (10) के साथ बाइक से गुप्तारगंज बाजार में जन्माष्टमी मेले के लिए निकले थे। बाइक अवधेश चला रहे थे। उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। रात करीब 10 बजे बाबूगंज बाजार में पहुंचते ही पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार अवधेश, भाभी रेखा और भतीजी वर्षा व भतीजा तेजस गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक ने रेखा व वर्षा को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल रेखा के पुत्र तेजस और देवर अवधेश का इलाज चल रहा है।
गोसाईगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक अखंड देव मिश्र ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपास के लोगों से घटना की जानकारी लेने के साथ ही डंपर और चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इनसेट-
छिनी परिवार की खुशियां
इनायतपुर निवासी राम सजीवन धम्मौर में एक पेट्रोल पंप के कर्मचारी हैं। उनके परिवार में पत्नी रेखा, बड़ी पुत्री वर्षा थीं। सबसे छोटा पुत्र तेजस है। पुत्री वर्षा रामरती इंटर कॉलेज द्वारिकागंज में कक्षा छह की छात्रा थी। मां-बेटी की मौत से परिवार में चीख-पुकार मची है।
इनसेट-
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बुजुर्ग की मौत
कुड़वार। खैंचिला से राधा-कृष्ण की मूर्ति लेकर गोसाईगंज जा रहा ट्रैक्टर-ट्राॅली शुक्रवार शाम 6.30 बजे कटावां गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रॉली पर सवार गोसाईगंज के कलखुरा निवासी छोटे लाल (75) की घटनास्थल पर मौत हो गई। ट्रॉली में मौजूद अन्य छह लोग बच गए। कुड़वार थाने के उप निरीक्षक बृजेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)