फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Youth will get a chance to dialogue with PM

Sultanpur News: युवाओं को मिलेगा पीएम से संवाद का मौका

Sun, 06 Sep 2026 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 06 Sep 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Youth will get a chance to dialogue with PM
सुल्तानपुर। युवाओं के लिए प्रधानमंत्री से सीधे संवाद का मौका पाने का रास्ता खुल गया है। राष्ट्रीय युवा दिवस 12 जनवरी 2027 के अवसर पर होने वाले विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग के पहले चरण की ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता शुरू हो गई है। जिसमें 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं। प्रतिभागियों को अंतिम चरण में प्रधानमंत्री से भेंट और संवाद का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

जिला युवा कल्याण अधिकारी मयंक पटेल ने बताया कि ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 17 अगस्त से शुरू हुई है और 16 सितंबर तक चलेगी। इसमें शामिल होने के लिए युवाओं को माॅय भारत पोर्टल पर पंजीकरण कर प्रतियोगिता में भाग लेना होगा। बताया कि ऑनलाइन आयोजन होने से देशभर के युवा आसानी से शामिल हो सकते हैं। युवाओं को अपनी जानकारी, विचार और नेतृत्व कौशल प्रदर्शित करने का अवसर भी प्रतियोगिता देती है। विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग के अंतिम चरण में पहुंचने वाले युवाओं को प्रधानमंत्री से भेंट और सीधे संवाद का अवसर मिलेगा। युवाओं के लिए यह अनुभव नेतृत्व क्षमता को निखारने और भविष्य की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed