{"_id":"67ab18011dcf2fc992038da0","slug":"video-sultanpur-palya-sa-takarakara-gadadha-ma-palta-bsa-15-sharathathhal-jakhama-bsapara-gava-ka-pasa-haii-tharaghatana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Sultanpur: पुलिया से टकराकर गड्ढे में पलटी बस, 15 श्रद्धालु जख्मी, बासूपुर गांव के पास हुई दुर्घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Sultanpur: पुलिया से टकराकर गड्ढे में पलटी बस, 15 श्रद्धालु जख्मी, बासूपुर गांव के पास हुई दुर्घटना
सुल्तापुर जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के बरौंसा बेलहरी रोड पर बासूपुर के मंगलवार सुबह हिमाचल प्रदेश के श्रद्धालुओं से भरी बस पुलिया से टकराकर गड्ढे में पलट गई। दुर्घटना में बस में सवार 22 यात्रियों में से 15 लोग घायल हो गए।
स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से सभी घायलों को बचा लिया गया। घायलों को 102 और 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयसिंहपुर पहुंचाया गया। डॉ. सुरेंद्र पटेल की निगरानी में सभी घायलों का इलाज किया गया।
घायलों में अंजना शर्मा, चंद्रकांता, लक्ष्मी, गीता देवी समेत अन्य श्रद्धालु शामिल हैं। एक गंभीर घायल महिला श्रद्धालु सुषमा भारद्वाज को आंतरिक चोटों की जांच के लिए मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर किया गया है।
श्रद्धालुओं ने बताया कि वे अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के बाद काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए जा रहे थे। प्रशासन की ओर से एसडीएम जयसिंहपुर शिवप्रसाद और तहसीलदार मयंक मिश्रा ने घटनास्थल का दौरा किया और घायलों का हाल जाना। स्थानीय प्रशासन श्रद्धालुओं की हर संभव मदद कर रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।