Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Char Dham Yatra 2026 Portals of Kedarnath and Yamunotri temples to close for winter season today

चारधाम यात्रा 2026: आज शीतकाल के लिए बंद होंगे केदारनाथ और यमुनोत्री मंदिर के कपाट, हजारों श्रद्धालु पहुंचे

Wed, 11 Nov 2026 01:00 AM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग/उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग/उत्तरकाशी Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 11 Nov 2026 01:00 AM IST
सार

चारधाम यात्रा अब अपने समापन की ओर है। मंगलवार को गंगोत्री धाम के कपाट बंद हुए थे। आज केदारनाथ और यमुनोत्री मंदिर के कपाट बंद होंगे।

विज्ञापन
Char Dham Yatra 2026 Portals of Kedarnath and Yamunotri temples to close for winter season today
केदारनाथ और यमुनोत्री मंदिर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे शीतकाल के लिए विधि-विधान के साथ बंद कर दिए जाएंगे। कपाट बंद होने के बाद बाबा केदार की डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ के लिए रवाना होगी। 

विज्ञापन


इससे पहले मंगलवार को नगर पंचायत केदारनाथ की ओर से धाम क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के तहत मंदिर परिसर और आसपास बिखरे कूड़े को एकत्र कर नजदीकी एमआरएफ सेंटर पहुंचाया गया जहां कचरे का पृथक्करण और निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन


कपाट बंद होने के मद्देनजर धाम क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए नगर पंचायत के सफाई मित्रों ने विभिन्न स्थानों पर सफाई की। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने संबंधित संस्थाओं और विभागों को आपसी समन्वय से काम करते हुए क्षेत्र में सफाई सहित अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड बुलेटिन: दून में हत्या, समापन की ओर चारधाम यात्रा,सीएम की घोषणाएं, देखें बड़ी खबरें

Trending Videos

मां यमुना मंदिर के कपाट आज होंगे बंद

यमुनोत्री धाम के कपाट भैयादूज पर बुधवार सुबह 10:28 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद मां यमुना की उत्सव डोली शीतकालीन प्रवास के लिए खरसाली गांव रवाना होगी। यमुनोत्री मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष कपाट बंद करने का शुभ मुहूर्त शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि, अनुराधा नक्षत्र, सौम्य योग और धनु लग्न में सुबह 10:28 बजे निर्धारित किया गया है।

मंदिर समिति के सचिव सुनील उनियाल और प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने के बावजूद श्रद्धालुओं को मां यमुना के दर्शन और पूजा-अर्चना का अवसर मिलता रहेगा। शीतकाल के दौरान खरसाली स्थित मां यमुना के प्राचीन मंदिर में नियमित रूप से धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-अर्चना की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed