Happy Bhai dooj 2026: भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और अपनत्व का प्रतीक है। यह दिन सिर्फ माथे पर तिलक लगाने और मिठाई खिलाने की परंपरा तक सीमित नहीं है, बल्कि उन अनगिनत यादों को फिर से जीने का अवसर है, जो भाई-बहन के रिश्ते को खास बनाती हैं।
भाई दूज की शुभकामनाएं: "तेरी खुशियों के लिए हर दुआ कबूल हो" दूज पर भाई-बहन को भेजें ये खूबसूरत संदेश
Bhai Dooj Wishes 2026: आज भाई दूज मनाई जा रही है। इस मौके पर भाई बहन एक दूसरे को स्नेहिल संदेश भेज कर शुभकामनाएं दे सकते हैं। यहां से आकर्षक वॉलपेपर डाउनलोड करें।
--------------------
न त्योहारों की दूरी मिटा सकती है,
न वक्त की मजबूरी भुला सकती है।
भाई-बहन का रिश्ता ही कुछ ऐसा है,
एक आवाज पर पूरी दुनिया छोड़कर आ सकती है।
भाई दूज की शुभकामनाएं
-----------------------
---------------
न कोई दौलत चाहिए, न कोई उपहार चाहिए,
बस भाई का साथ और उसका प्यार चाहिए।
हर जन्म में मिले ऐसा ही रिश्ता मुझे,
मुझे हर बार बस अपना भाई चाहिए।
भाई दूज की शुभकामनाएं!
-----------------------
------------------
तिलक का रंग कभी फीका न पड़े,
प्यार का यह बंधन कभी कमजोर न पड़े।
भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं!
---------------
------------------
तेरी हंसी से रोशन मेरा हर त्योहार रहे,
तेरे चेहरे पर हमेशा खुशियों की बहार रहे।
दूर रहूं या पास, फर्क नहीं पड़ता बहना,
तेरे सिर पर हमेशा मेरे प्यार का हाथ रहे।
भाई दूज की ढेर सारी शुभकामनाएं!
---------------------