फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   बाराबंकी: सरयू के कटान से हेतमापुर में दहशत, 10 परिवारों ने तोड़े मकान

बाराबंकी: सरयू के कटान से हेतमापुर में दहशत, 10 परिवारों ने तोड़े मकान

Mon, 07 Sep 2026 05:21 PM IST
Madhuvendra Sachan मधुवेंद्र सचान
Updated Mon, 07 Sep 2026 05:21 PM IST
बाराबंकी: सरयू के कटान से हेतमापुर  में दहशत, 10 परिवारों ने तोड़े मकान
बाराबंकी: सरयू नदी का रौद्र रूप अब हेतमापुर गांव के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। नदी में लगातार हो रहे तेज कटान से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। कटान की रफ्तार इतनी तेज है कि गांव के करीब 10 परिवार अपने मकान खाली कर उन्हें तोड़ने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते कटान नहीं रुका तो आने वाले दिनों में कई और मकान इसकी जद में आ सकते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक सरयू नदी की धारा अब हेतमापुर की तरफ मुड़ गई है। नदी करीब 50 मीटर अंदर तक कटान करते हुए गांव की ओर बढ़ चुकी है। लगातार जमीन कटने से आबादी के साथ ही वर्षों पुरानी महत्वपूर्ण धरोहर और सरकारी भवन भी खतरे में आ गए हैं। कटान की जद में करीब 15 वर्ष पुराना हनुमान मंदिर और वर्षों पुराना दूरभाष केंद्र भी आ गया है। ग्रामीणों को आशंका है कि कटान इसी गति से जारी रहा तो दोनों का अस्तित्व भी खतरे में पड़ सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि नदी की तेज धारा के सामने बाढ़ खंड की ओर से कटान रोकने के लिए अब तक कराए गए कार्य टिक नहीं पा रहे हैं। कटान रोकने के लिए लगाए गए बांस के कैरेट, बोरियां और अन्य इंतजाम नदी की तेज धारा में बह चुके हैं। इससे कटान और तेजी से आबादी की ओर बढ़ रहा है। हाल में हेतमापुर-केदारीपुर क्षेत्र में भी कटानरोधी इंतजामों के प्रभावी न होने की शिकायतें सामने आई हैं। घर बचाने की उम्मीद छोड़ी, ईंटें बचाने में जुटे परिवार कटान लगातार घरों की ओर बढ़ता देख प्रभावित परिवारों ने अपना सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया है। कई परिवार मकान तोड़कर उसकी ईंटें और अन्य उपयोगी सामान निकाल रहे हैं, ताकि नदी की चपेट में आने से पहले कुछ संपत्ति बचाई जा सके। इससे गांव में भय और चिंता का माहौल है। ग्रामीणों का आरोप है कि बाढ़ खंड के अधिकारी कटान रोकने के लिए कोई ठोस और स्थायी कदम नहीं उठा रहे हैं। उनका कहना है कि हर साल कटान के दौरान अस्थायी इंतजाम किए जाते हैं, लेकिन तेज धारा के सामने ये ज्यादा देर नहीं टिकते। ग्रामीणों ने प्रशासन से नदी की धारा को आबादी की ओर बढ़ने से रोकने के लिए मजबूत कटानरोधी कार्य कराने और प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराने की मांग की है। गौरतलब है कि सरयू का जलस्तर भी हाल के दिनों में खतरे के निशान से ऊपर बना हुआ है और बाराबंकी के तराई क्षेत्र में बाढ़ व कटान की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कुल्लू: मायके लौटीं बेटियां, माता पार्वती को चढ़ाई धूप; परिवार की सुख-समृद्धि की मांगी मन्नत

07 Sep 2026

चंबा: नेगी राम हत्याकांड पर भड़का आक्रोश, जांच से असंतुष्ट परिवार ने चंबा-तीसा मार्ग किया बंद

07 Sep 2026

कौशल विश्वविद्यालय के छात्रों का प्रदर्शन, बसों की कमी से नाराजगी

07 Sep 2026

फरीदाबाद: दिल्ली-आगरा हाईवे पर 1 किलोमीटर तक रेंगता रहा ट्रैफिक, लोग परेशान

07 Sep 2026

कानपुर: पनकी रतनपुर गांव में जलभराव, दो महीने से भरे पानी से ग्रामीणों को बीमारी का खतरा

07 Sep 2026
विज्ञापन

बागपत में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं से भरी पिकअप डिवाइडर से टकराकर पलटी; छह की मौत, 27 घायल

07 Sep 2026

सहारनपुर कलेक्ट्रेट मस्जिद प्रकरण पर सियासी हलचल तेज, सपा प्रतिनिधिमंडल के दौरे से पहले अतुल प्रधान हाउस अरेस्ट; हरेंद्र मलिक नजरबंद

07 Sep 2026
विज्ञापन

कुल्लू पहुंचीं सांसद कंगना रणौत, दिशा की बैठक में विकास कार्यों की करेंगी समीक्षा

07 Sep 2026

बिलासपुर के धमणा गांव में सड़क-पानी का संकट, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

07 Sep 2026

यूपी में मानसून का जोरदार अटैक, तराई से पूर्वांचल तक भारी बारिश की चेतावनी

07 Sep 2026

मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर पंचायत सहायक लखनऊ के इको गार्डन में कर रहे प्रदर्शन

07 Sep 2026

कांगड़ा: जालग में खेल मैदान पर दमखम दिखा रहीं बेटियां, 26 स्कूलों की 250 छात्राओं में कड़ा मुकाबला

07 Sep 2026

सुल्तानपुर में भरभराकर गिरी कच्चे मकान की मुंडेर, मलबे में दबकर महिला की मौत; बेटा घायल

07 Sep 2026

रायबरेली में संदिग्ध हालत में युवक को गोली लगी, पुलिस कर रही जांच

07 Sep 2026

ऊना: रात को जंगली सुअर-नीलगाय, दिन में बंदर और बेसहारा पशु कर रहे मक्की तबाह, किसान परेशान

07 Sep 2026

बालीचौकी में टला बड़ा हादसा: ट्रैवलर की ब्रेक फेल, 10 यात्रियों की जान बचाने को दीवार से भिड़ाई गाड़ी

07 Sep 2026

राम मंदिर में चंपत राय की एंट्री! बंद कमरे में तीन घंटे तक की बैठक; दिए निर्देश

07 Sep 2026

लखनऊ में बारिश के बाद गोमती नगर के सिनेपोलिस मॉल के बाहर जलभराव

07 Sep 2026

लखनऊ में पॉलिटेक्निक चौराहे से कमता की तरफ जाने वाले मार्ग पर सुबह-सुबह लगा लंबा जाम

07 Sep 2026

VIDEO: पालतू कुत्ते ने पूरे परिवार को काटा, घर से बीहड़ तक खदेड़ने के बाद फिर लौटा; पड़ोसियों में भी दहशत

07 Sep 2026

VIDEO: बारिश में भर भराकर गिरा मकान, बाल बाल बचे परिजन

07 Sep 2026

पठानकोट में दो हजार का टोल बचाने के लिए लिंक सड़कों पर दाैड़ रही मौत, गुस्साए लोगों ने ट्रक रोके

फिरोजपुर मंडी में शुरू हुई धान की आवक, एक अक्टूबर से होगी सरकारी खरीद

मसूरी: अपर माल रोड पर चला बुलडोजर, अवैध दुकानों को किया ध्वस्त

07 Sep 2026

देहरादून: डोईवाला की कुड़कावाला बस्ती में आवारा कुत्तों के झुंड ने बाड़े में घुसकर भेड़-बकरियों पर किया हमला, 37 घायल

07 Sep 2026

हमीरपुर: पदोन्नति से लेकर कैशलेस स्वास्थ्य बीमा तक, हमीरपुर में प्रवक्ता संघ ने उठाईं कई मांगें

मंडी: बीएससी-एमएससी इंटीग्रेटेड प्रोग्राम में नए दाखिले बंद

07 Sep 2026

ऊना में अचानक छाई घनी धुंध, विजिबिलिटी हुई बेहद कम, वाहनों की लाइटें बनी सहारा

07 Sep 2026

हमीरपुर: कबड्डी के फाइनल में पहुंचा डिडवीं स्कूल, लदरौर को 54-19 से दी करारी शिकस्त

लखनऊ में जलभराव से राहत के नाम पर सीधे मुख्य सड़क पर बहाया जा रहा नाली का पानी

07 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed