{"_id":"6aa0fbdd31ed577b470fb86a","slug":"young-woman-drowns-in-pond-after-going-out-to-relieve-herself-in-barabanki-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: तालाब में डूबने से युवती की मौत, शौच के लिए निकली थी; पैर फिसलने से गिरी और गहरे पानी में चली गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी: तालाब में डूबने से युवती की मौत, शौच के लिए निकली थी; पैर फिसलने से गिरी और गहरे पानी में चली गई
Wed, 09 Sep 2026 11:55 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: Bhupendra Singh
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:55 AM IST
सार
बाराबंकी में तालाब में डूबने से युवती की मौत हो गई। वह शौच के लिए घर से निकली थी। पैर फिसलने से गिरी और गहरे पानी में चली गई। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
यूपी के बाराबंकी में घर से शौच के लिए निकली युवती की तालाब में डूबने से मौत हो गई। उसका शव घर से करीब 100 मीटर दूर तालाब में उतराता मिला। घटना से परिवार में चीख पुकार मची हुई है।
विज्ञापन
घटना रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के हथौधा गांव की है। गांव निवासी विनीता (23) की तालाब में डूबने से मौत हुई है। बताया गया कि वह शौच के लिए घर से निकली थी। पैर फिसलने से तालाब में गिर गई। वह गहरे पानी में चली गई।
विज्ञापन
आसपास कोई मौजूद न होने से उसे समय पर मदद नहीं मिल सकी। जब तक लोगों को पता चला तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। विनीता अपने चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी।
विज्ञापन