{"_id":"6af941eec3fde29ad90caff8","slug":"video-criminal-carrying-reward-of-25-thousand-rupees-was-arrested-in-encounter-in-sultanpur-2026-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर में 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर में 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल
सुल्तानपुर में कोतवाली नगर क्षेत्र में देर रात पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इसमें 25 हजार रुपये का इनामी वांछित बदमाश कामरान खान पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक असलहा, एक कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ है।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार कामरान खान कोतवाली नगर के पांचोपीरन का निवासी है। वह खनन और राजस्व टीम पर हमला करने के मामले में वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। शनिवार देर रात पुलिस टीम को उसकी मौजूदगी की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान कामरान गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, कामरान के खिलाफ कोतवाली नगर में वर्ष 2021, 2024 और 2026 में तीन मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मारपीट, बलवा, जानलेवा हमले, धमकी और सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज हैं। सीओ नगर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रकरण में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।