Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Case registered against the son of a BJP councillor, who is accused of rape

Sultanpur News: दुष्कर्म के आरोपी भाजपा सभासद पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 15 Nov 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 15 Nov 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Case registered against the son of a BJP councillor, who is accused of rape
लंभुआ। नगर पंचायत के एक मोहल्ले के भाजपा सभासद पुत्र पर युवती (21) के साथ दुष्कर्म व उत्पीड़न के आरोप से जुड़ा मामला सामने आया है। आरोप है कि करीब छह वर्ष से अधिक समय से सभासद पुत्र ने पीड़िता का शोषण किया। आरोपी मौजूदा समय में एक इंटर कॉलेज में शिक्षक है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर एफआई दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

नगर पंचायत के एक मोहल्ले की पीड़िता के मुताबिक वर्ष 2019 में वह एक कोचिंग में पढ़ने जाती थी। उस वक्त वह कोचिंग संचालक हरिओम अग्रहरि के संपर्क में आई। आरोपी एक इंटर कॉलेज में स्ववित्तपोषित योजना के तहत शिक्षक भी हैं। इस दौरान एक दिन उसे अकेला पाकर हरिओम अग्रहरि ने उसके साथ छेड़खानी कर दी। जिससे वह घबरा गई। आरोपी ने उसे सत्ता की हनक बताकर धमकाया भी था।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी ने पीड़िता का शोषण शुरू कर दिया। शोषण करने के बाद आरोपी ने पीड़िता को शादी का भी झांसा दिया। हाल ही में आरोपी ने पीड़िता के मोबाइल पर दूसरी युवती के साथ सगाई की फोटो भेज दी। आरोपी सभासद पुत्र हरिओम अग्रहरि ने सारे आरोप को निराधार बताया है। लंभुआ कोतवाली के प्रभारी थानाध्यक्ष इन्साफ अली ने बताया है कि पीड़िता की तहरीर पर रविवार को आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed