{"_id":"693c4a60ff1efbfa4706332a","slug":"video-villagers-said-in-chaupal-no-network-in-our-village-how-can-we-get-benefits-of-schemes-2025-12-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"चौपाल में बोले ग्रामीण- साहब हमारे गांव में नेटवर्क नहीं, कैसे पाएं योजनाओं का लाभ; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपाल में बोले ग्रामीण- साहब हमारे गांव में नेटवर्क नहीं, कैसे पाएं योजनाओं का लाभ; VIDEO
जुगैल ग्राम के पंचायत भवन में शुक्रवार को ग्रीन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के मंत्री संजीव कुमार गोंड और डीएम बद्रीनाथ सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान गांव में नेटवर्क का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। नेटवर्क के अभाव में योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक न पहुंच पाने की बात सामने आई। राज्य मंत्री ने 16 दिसंबर को इस मामले में केंद्रीय संचार मंत्री से मुलाकात कर समुचित समाधान का आश्वासन दिया।
राज्य मंत्री संजीव गोंड ने कहा कि ग्रामीणों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। ग्रामीण इसका लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि ग्रीन चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को अधिक से अधिक पौधरोपण के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि प्रदूषण कम हो और गांवों का पर्यावरण बेहतर बने। डीएम बद्रीनाथ सिंह ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति जानी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि चौपाल में उठाई गई सभी समस्याओं का शत-प्रतिशत निस्तारण कराया जाए। डीएम ने मनरेगा के तहत रोजगार उपलब्ध कराने, महिलाओं को समूहों से जोड़ने, आयुष्मान कार्ड बनवाने, आंगनबाड़ी केंद्रों पर नियमित पोषाहार वितरण, और पीएम/सीएम आवास योजनाओं के लाभार्थियों को समय से आवास उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने अपूर्ण शौचालयों की मरम्मत कराकर उपयोग में लाने, कन्या सुमंगला योजना के पात्र लाभार्थियों को चिह्नित करने और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे। डीएम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति कम रहती है, इसलिए अभिभावक भी बच्चों को नियमित स्कूल भेजने में सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम के दौरान मंत्री संजीव गोंड और डीएम ने पंचायत परिसर में पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर एडीएम (नमामि गंगे) रोहित यादव, डीडीओ हेमंत कुमार सिंह, डीसी मनरेगा रविंद्र वीर सिंह, डीपीआरओ नमिता शरण, जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुव गुप्ता आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।