{"_id":"6850248a7f285facaf0c1a9b","slug":"video-traders-in-sonbhadra-erupted-in-anger-over-electricity-problem-2025-06-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में बिजली समस्या पर फूटा व्यापारियों में नाराजगी, प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में बिजली समस्या पर फूटा व्यापारियों में नाराजगी, प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी
लगातार बिगड़ती बिजली व्यवस्था को लेकर व्यापारियों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने एक्सईएन कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि अगर बिजली व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन और अधिक उग्र होगा।
प्रदर्शन में संगठन के जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि प्रतिदिन 8 से 10 बार बिजली की ट्रिपिंग हो रही है, जिससे व्यापार पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। आम जनता भी इस भीषण गर्मी में बेहाल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने किसी भी स्थिति में जनता को निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए हैं, बावजूद अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ रहे हैं। जिला महामंत्री प्रीतपाल सिंह, नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन और वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल ने कहा कि जिला मुख्यालय पर 24 घंटे, तहसील मुख्यालयों पर 22 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति के दावे हवाहवाई हैं। विद्युत कटौती और ट्रिपिंग के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। संगठन के जिला उपाध्यक्ष टीपू अली, विनोद जायसवाल, नागेंद्र मोदनवाल और गुरप्रीत सिंह (गोल्डी) ने कहा कि बरसात का मौसम आने को है और जिले के कई इलाकों में जर्जर खंभे व तार हादसों को न्योता दे रहे हैं। कई जगहों पर 400 से 500 मीटर तक केवल बिछाकर बिजली आपूर्ति की जा रही है, जिससे खतरा और भी बढ़ गया है। नगर संयोजक अमित अग्रवाल, प्रदीप जायसवाल और नगर मंत्री अमित वर्मा ने कहा कि लो वोल्टेज और फ्लक्चुएशन की समस्या ने व्यापारियों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। उन्होंने मांग की कि अगर लोकल फॉल्ट या अन्य कारणों से बिजली बाधित होती है, तो उसकी भरपाई रोस्टिंग के समय की बिजली से की जाए। एक्सईएन एके सिंह ने समस्याओं को शीघ्र दूर कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिला मंत्री धर्मेंद्र प्रजापति, उपाध्यक्ष कृष्णा सोनी, आईटी सेल प्रभारी सूर्या जायसवाल, दीपक सोनी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।