फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Farmers sensitized about Tussar silk production.

Sonebhadra News: तसर रेशम उत्पादन के लिए जागरूक किए गए किसान

Sat, 29 Aug 2026 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Farmers sensitized about Tussar silk production.
मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को राजकीय रेशम फार्म डुमरहर में तसर रेशम जागरूकता एवं तकनीकी प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुनगाडीह स्थित फार्म पर किसानों को तसर रेशम उत्पादन की तकनीकी जानकारी दी गई। कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय तसर अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, पिस्का नगड़ी, रांची के वैज्ञानिक डॉ. हरेंद्र यादव के नेतृत्व में हुआ।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मुनगाडीह की ग्राम प्रधान गुड़िया देवी रहीं। सोनभद्र के सहायक रेशम विकास अधिकारी पंकज कुमार ने कार्यक्रम का संचालन किया। किसानों को तसर रेशम उत्पादन से जुड़ी विभिन्न विभागीय योजनाओं और मिलने वाली सहायता की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि किसान सहकारी समिति के माध्यम से रेशम उत्पादन कर आय अर्जित कर सकते हैं। इसके अलावा बीजागार संचालन, रेशम कीटाणु उत्पादन, धागाकरण और अन्य बहुउद्देशीय गतिविधियां अपनाकर आमदनी बढ़ाई जा सकती है। किसानों को चालू वर्ष में रेशम विकास विभाग की ओर से निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य की भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed