{"_id":"6aa6d252a82bacb9d90ee9e7","slug":"video-sp-stages-protest-against-government-rts-chowk-2026-09-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"सरकार के विरोध में आरटीएस चौक पर सपा ने किया प्रदर्शन, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार के विरोध में आरटीएस चौक पर सपा ने किया प्रदर्शन, VIDEO
समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार को सरकार के विरोध में राॅबट्रर्सगंज के आरटीएस चौक पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में गिरती कानून व्यवस्था, महिला उत्पीड़न और व्यापारी, किसान व नौजवानों के शोषण का आरोप लगाया।
सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि सरकारी सहायता मांगने पर बेटियों की इज्जत मांगी जा रही है। उन्होंने वर्तमान सरकार के कानून व्यवस्था ठीक होने के दावों पर सवाल उठाए। कहा कि प्रदेश में हर वर्ग के लोगों की हत्या और लूट मची हुई है। गोंडा में विनोद साहनी की हत्या का उदाहरण दिया। उन्होंने यह भी बताया कि भाजपा की सहयोगी पार्टी के मंत्री भी धरने पर बैठ रहे हैं। सपा के नेता राजा राम पाल और बचोले पटेल ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार केवल पीडीए समाज का उत्पीड़न कर रही है। हीरावती भारती ने कहा, हम महिलाएं इस सरकार में खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं। प्रदर्शन में सुनील शर्मा, जुनैद अंसारी, अमर भारती, सुरेश अग्रहरी, रमाशंकर गुप्ता, प्रकाश केवट आदि शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।