{"_id":"6b0c24ea423366da280c6692","slug":"video-sonbhadra-honoring-talented-tribal-individuals-on-tribal-pride-day-janjatiya-gaurav-diwas-2026-11-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र: जनजातीय गौरव दिवस पर प्रतिभाशाली आदिवासी व्यक्तित्वों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र: जनजातीय गौरव दिवस पर प्रतिभाशाली आदिवासी व्यक्तित्वों का सम्मान
सोनभद्र। विकास खंड नगवां के सियरिया गांव में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आदिवासी समाज के प्रतिभाशाली और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे ने प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा और विकास पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी और पेट्रोलियम विभाग के सदस्य शारदा प्रसाद खरवार मौजूद रहे। समारोह की अध्यक्षता पूर्व विधायक हरिप्रसाद उर्फ घमड़ी सिंह की पत्नी कलावती देवी ने की।
अतिथियों ने जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति और पारंपरिक विरासत पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की परंपराएं और सांस्कृतिक पहचान हमारी सामाजिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। समाज के उत्थान और विकास के लिए सभी को मिलकर निरंतर प्रयास करने की जरूरत है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।