{"_id":"6aa6d2390f0626ad0003d39b","slug":"video-roads-waterlogged-after-half-hour-of-rain-relief-from-humidity-2026-09-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"आधे घंटे की बारिश से सड़कें जलमग्न, उमस से मिली राहत; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधे घंटे की बारिश से सड़कें जलमग्न, उमस से मिली राहत; VIDEO
सोनभद्र जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज और आसपास के क्षेत्रों में रविवार दोपहर करीब आधे घंटे तक हुई झमाझम बारिश से लोगों को उमस से राहत मिली। हालांकि बारिश के बाद शहर की कई प्रमुख सड़कों पर जलभराव हो गया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी।
रॉबर्ट्सगंज के सिविल लाइंस रोड, बढ़ौली चौक के पास, मंडी समिति और इंडियन बैंक के सामने पानी भर गया। धर्मशाला चौक के आसपास भी जलभराव से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई जगह सड़क पर पानी जमा होने से वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। पिछले तीन दिनों से तेज धूप के साथ उमस बढ़ने से लोग परेशान थे। रविवार सुबह से ही मौसम तल्ख बना हुआ था। दोपहर करीब दो बजे के बाद अचानक बारिश शुरू हुई। करीब आधे घंटे तक हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को उमस से राहत मिली। हालांकि बारिश के बावजूद तापमान में खास गिरावट नहीं हुई। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के अनुसार रविवार को न्यूनतम तापमान 24.8 और अधिकतम 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को न्यूनतम तापमान 24.5 और अधिकतम 32.2 डिग्री, जबकि शुक्रवार को न्यूनतम 24.8 और अधिकतम 31.8 डिग्री सेल्सियस रहा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।