{"_id":"696a640da960a16614060058","slug":"video-nawanagar-nemna-myorpur-and-rihand-nagar-secured-place-in-semi-finals-2026-01-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"नवानगर, नेमना, म्योरपुर और रिहंद नगर ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवानगर, नेमना, म्योरपुर और रिहंद नगर ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; VIDEO
बीजपुर के नेमना गांव के टोला चेतवा स्थित चेतना परिसर में चल रहे उड़ान कबड्डी प्रीमियर लीग में शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें नवानगर, नेमना, म्योरपुर और रिहंदनगर की टीम ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
पहले क्वार्टर फाइनल में नवानगर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शक्तिनगर को एकतरफा मुकाबले में 40-11 से मात दी। दूसरे मुकाबले में विरसा मुंडा बिछियारी और नेमना आमने-सामने थे, जिसमें नेमना ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए मैच 33-15 से अपने नाम किया। तीसरा मैच म्योरपुर और चेतना की टीमों के बीच खेला गया। म्योरपुर ने प्रभावी खेल का प्रदर्शन करते हुए मुकाबला 30-16 से जीत लिया। चौथे क्वार्टर फाइनल में रिहंद नगर ने दमदार प्रदर्शन किया और चरगोड़ा को 45-15 के बड़े अंतर से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। मैच के दौरान बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।