फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Young woman dies after falling into deep well when wooden plank placed over it breaks.

Sonebhadra News: कुएं पर रखी लकड़ी टूटी, गहरे कुएं में गिरी युवती की मौत

Mon, 05 Oct 2026 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Young woman dies after falling into deep well when wooden plank placed over it breaks.
बभनी। स्थानीय थानाक्षेत्र के सेवाकुंड नधिरा गांव में रविवार दोपहर कुएं में गिरने से 18 वर्षीय युवती की मौत हो गई। हादसे के बारे में काफी देर बाद कुएं के पास उसकी चप्पल मिलने पर पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया और पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया। सेवाकुंड नधिरा गांव निवासी बहादुर की पुत्री सोनामती (18) रविवार दोपहर करीब एक बजे कुएं के पास गई थी। बताया गया कि कुएं पर रखी लकड़ी अचानक टूट गई। इससे संतुलन बिगड़ने पर सोनामती गहरे कुएं में जा गिरी। काफी देर तक उसके घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। ग्रामीण भी खोजबीन में जुट गए। इसी दौरान कुएं के पास उसकी चप्पल पड़ी मिली। इससे ग्रामीणों को उसके कुएं में गिरने की आशंका हुई। ग्रामीणों ने कुएं में तलाश की तो सोनामती का शव बरामद हुआ। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। मृतका के पिता ने घटना की सूचना बभनी पुलिस को दी। थाना प्रभारी अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed