{"_id":"6a07455d468204e6e50fad59","slug":"video-minister-of-state-meets-disaster-affected-families-in-sonbhadra-offers-solace-2026-05-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में आपदा प्रभावित परिवारों से मिले राज्य मंत्री, बंधाया ढांढस; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में आपदा प्रभावित परिवारों से मिले राज्य मंत्री, बंधाया ढांढस; VIDEO
तेज आंधी, बारिश और तूफान से हुई जनहानि के बाद समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड, सदर विधायक भूपेश चौबे और डीएम चर्चित गौड़ ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक कमलावती, रामविलास और महेंद्र के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।
राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड ने कहा कि प्राकृतिक आपदा में अपनों को खोने वाले परिवारों के साथ शासन पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ा है। उन्होंने बताया कि राहत आयुक्त कार्यालय के माध्यम से मृतकों के परिजनों के बैंक खातों में 24 घंटे के भीतर चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता भेजने की कार्रवाई जिला प्रशासन की ओर से सुनिश्चित कराई गई है। साथ ही शासन की अन्य योजनाओं और सुविधाओं का लाभ भी पीड़ित परिवारों को उपलब्ध कराया जाएगा। डीएम चर्चित गौड़ ने संबंधित अधिकारियों को राहत कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को समयबद्ध सहायता उपलब्ध कराई जाए और प्रशासन लगातार आपदा प्रभावित क्षेत्रों पर नजर बनाए हुए है। इस दौरान एसडीएम सदर अश्विनी कुमार, प्रधान अखिलेश कुमार आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।