{"_id":"6a074558600ba4f01d077a7f","slug":"video-district-bar-association-newly-elected-managing-committee-takes-oath-2026-05-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित प्रबंध समिति ने ली शपथ, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित प्रबंध समिति ने ली शपथ, VIDEO
सोनभद्र। तहसील सभागार रॉबर्ट्सगंज शुक्रवार को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित प्रबंध समिति का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता हरिशंकर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।
इसके बाद उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि काला कोट केवल एक परिधान नहीं, बल्कि न्याय और जिम्मेदारी का प्रतीक है। बार की मजबूती से ही आमजन को सुलभ और प्रभावी न्याय मिल सकेगा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने अधिवक्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि यह पद उनके लिए अधिकार नहीं बल्कि सेवा का अवसर है। उन्होंने अधिवक्ता भवन, चैंबर निर्माण, लाइब्रेरी के आधुनिकीकरण और वादकारियों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए बार-बेंच के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का संकल्प लिया। शपथ ग्रहण करने वालों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष बिंदु यादव, महामंत्री राजेंद्र कुमार यादव, कोषाध्यक्ष द्वारिका नाथ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संतोष कुमार यादव, चतुर्भुज शर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आशुतोष देव पांडेय, सचिव पुस्तकालय अभिषेक सिंह मौर्य, सचिव प्रशासन हरिद्वार और सचिव प्रकाशन वेद प्रकाश सिंह शामिल रहे। इसके अलावा वरिष्ठ कार्यकारिणी में भोला सिंह पटेल, अशोक कुमार पाठक, परमेश्वर सिंह, कृष्ण मुरारी, गुलाब वैश्य और अनिल कुमार सिंह तथा कनिष्ठ कार्यकारिणी में चंद्रकला गिरी, सुमन, मार्तंड प्रताप सिंह, राकेश कुमार सिंह, सुदेश कुमार और रमन कुमार ने शपथ ली। अध्यक्षता निर्वतमान अध्यक्ष जगजीवन सिंह और संचालन पूर्व अध्यक्ष श्याम बिहारी यादव व शांति वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। समारोह में जिलाजीत सिंह यादव, हीरालाल पटेल, पवन कुमार सिंह, राजेश कुमार यादव, प्रदीप कुमार मौर्य, रामप्रसाद यादव, पवन शर्मा, धर्मेंद्र ओझा, राजकुमार पटेल, चंद्र प्रकाश सिंह, कामता यादव, सुरेश कुशवाहा, वीपी सिंह, रियाज खान, टीटू गुप्ता, विनीत श्रीवास्तव, आकृति निर्भया, वीरेंद्र राव आदि उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।