{"_id":"6741d5de81ef73ef80044b36","slug":"video-bjp-workers-crackers-distributed-sweets-victory-up-by-elections-and-maharashtra-assembly-elections","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : UP के उपचुनाव और महाराष्ट्र विस चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपाइयों ने फोड़े पटाखे, बांटी मिठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : UP के उपचुनाव और महाराष्ट्र विस चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपाइयों ने फोड़े पटाखे, बांटी मिठाई
यूपी के उपचुनाव और महाराष्ट्र में मिली प्रचंड जीत पर भाजपाइयों ने शनिवार को जमकर खुशी मनाई। पार्टी कार्यालय पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाते हुए बधाई। पटाखे फोड़ कर जीत का जश्न मनाया।
जिलाध्यक्ष नंदलाल ने कहा कि एनडीए की महाविजय ने विपक्ष के करारा जवाब दिया है। महाराष्ट्र की जनता ने एनडीए को प्रचंड बहुमत देकर बता दिया है कि उन्हें विकास और सुशासन वाली सरकार ही चाहिए। आरक्षण विरोधी, भ्रष्टाचारी, देश को बांटने वाले और तुष्टीकरण की राजनीति करने वालों की महाराष्ट्र में कोई जगह नहीं है। एनडीए कि यह विजय हर उस नागरिक की विजय है, जो महाराष्ट्र की प्रगति चाहता है। यूपी के उपचुनाव में एनडीए की जीत पीएम मोदी व सीएम योगी के कुशल नेतृत्व पर अटूट विश्वास की मुहर है। ये जीत डबल इंजन की सरकार के सुरक्षा सुशासन एवं जन कल्याणकारी नीतियों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी, अजीत चौबे, अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत, जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्या, राकेश मेहता, ओमप्रकाश दुबे, जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, रामसुंदर निषाद, जिला मंत्री संतोष शुक्ला आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।