फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Abhishek will see the world even after death.

Sonebhadra News: मौत के बाद भी दुनिया देखेंगे अभिषेक

Mon, 07 Sep 2026 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Abhishek will see the world even after death.
दिल्ली में हुए हादसे में मृत छात्र अभिषेक।
दिल्ली में हुए हादसे में रेणुकूट निवासी बीकॉम छात्र अभिषेक कुमार की मौत हो गई। हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। घटना के बाद पिता दिल्ली के लिए रवाना हो गए। अभिषेक जाते-जाते दो लोगों की जिंदगी रोशन भी दे गए। उन्होंने पहले ही नेत्रदान के लिए पंजीकरण करा रखा था। हादसे के बाद परिजनों की सहमति से उसकी आंखें दान कर दी गईं। अब अभिषेक की आंखों से किसी दूसरे की दुनिया रोशन होगी।
विज्ञापन

मूल रूप से चंदौली के झांसी गांव निवासी संतोष कुमार के पुत्र अभिषेक दिल्ली विश्वविद्यालय में बीकॉम द्वितीय वर्ष के छात्र थे। वह रेणुकूट की हिंडाल्को कॉलोनी में अपने माता-पिता के साथ रहते थे। उनके पिता संतोष हिंडाल्को में कार्यरत हैं। अभिषेक परिवार में सबसे छोटे थे। उनके बड़े भाई राजस्थान में बीटेक की पढ़ाई कर रहे हैं, जबकि बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। इन दिनों उनकी मां गांव गई हुई थीं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही पिता दिल्ली के लिए रवाना हो गए। पिता के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद अभिषेक का पार्थिव शरीर वाराणसी लाया जाएगा, जहां अंतिम संस्कार होगा। इसके बाद आगे के विधि-विधान उसके मूल गांव चंदौली जिले के झांसी से किए जाएंगे। अभिषेक के पिता ने बताया कि बेटे ने पहले ही अपनी आंखें दान करने का निर्णय लिया था। उन्होंने कहा कि बेटा अब इस दुनिया में नहीं है, लेकिन उसकी आंखों से किसी और की जिंदगी में रोशनी आएगी। दुख की इस घड़ी में यही परिवार के लिए संतोष की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed