फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Another accused in the bank robbery arrested.

Sonebhadra News: बैंक में डकैती का एक और आरोपी गिरफ्तार

Mon, 07 Sep 2026 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Another accused in the bank robbery arrested.
सिंगरौली में स्थित बैंक आफ महाराष्ट्र की शाखा में हुई करीब पांच करोड़ की डकैती मामले में मध्यप्रदेश पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से नकदी व लूट में प्रयुक्त दोनों बाइकें बरामद की गई हैं।
विज्ञापन

सोमवार को सिंगरौली एसपी शियाज केएम व एएसपी सर्वप्रिय सिन्हा ने बताया कि बहुचर्चित महाराष्ट्र बैंक डकैती मामले में फरार आरोपी फंटूस कुमार यादव को बिहार के नालंदा जिले के हिलसा बाजार से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि बैंक डकैती का सरगना पीयूष राज जायसवाल की योजना के अनुसार साथी कमलेश, पंकज, राजेश और छोटू के साथ घटना से कुछ दिन पूर्व आकर रेकी की। योजना के अनुसार घटना को अंजाम दिया। भागते समय रास्ते में थाना मेराल जिला गढ़वा झारखंड में घटना में प्रयुक्त बाइक को लावारिस हालत में छोड़कर भाग गए। मप्र पुलिस ने थाना मेराल से जानकारी ली तो घटना के बाद 25 अप्रैल 2026 को तालाब के पास लावारिस हालत में बाइक व हेलमेट मिलने की पुष्टि हुई। आरोपी का पुलिस रिमांड प्राप्त कर बाइकें जब्त की गई हैं। उसके हिस्से में मिले पैसों में से 79000 रुपये व मोबाइल बरामद किया गया है। आरोपी से पूछताछ से अन्य आरोपियों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर शेष आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई है। बता दें कि बैंक ऑफ महाराष्ट्र में गत 17 अप्रैल दिलदहाड़े डकैती हुई थी। आरोपियों को दबोचने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। टीम का नेतृत्व एएसपी सर्वप्रिय सिन्हा, सीएसपी हेमंत कुमार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed