{"_id":"6aa688d2d93be5b24908550f","slug":"video-satapara-pahaca-ajaya-raya-bl-parathasha-ma-bharashhatacara-va-arajakata-ka-blbl-ha-2026-09-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीतापुर पहुंचे अजय राय बोले- प्रदेश में भ्रष्टाचार व अराजकता का बोलबाला है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर पहुंचे अजय राय बोले- प्रदेश में भ्रष्टाचार व अराजकता का बोलबाला है
सीतापुर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा सरकार पर कानून व्यवस्था व भ्रष्टाचार समेत कई बिंदुओं पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज भ्रष्टाचार व अराजकता का बोलबाला है। अपराधी बेखौफ होकर हत्या जैसी जघन्य वारदात को अंजाम दे रहे हैं। मुख्यमंत्री के गृह जनपद में शमशान का घोटाला हो गया। अंतिम संस्कार में गए वकील पर गुंबद गिरने से उनकी मौत हो गई। रविवार को सांसद राकेश राठौर के आवास पर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री अब भ्रष्टाचार व ध्वस्त कानून व्यवस्था पर मुंह छिपा रहे हैं। एक महिला पत्रकार के सवाल का जवाब मुख्यमंत्री नहीं दे पा रहे तो जनता के सवालों का जवाब क्या देंगे। सीतापुर में खाद्यान्न घोटाला हो गया। मध्यान्ह भोजन में बच्चों को चावल नमक खिलाया जा रहा है। अजय रान ने कहा कि मोदी ने नारा दिया था बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ। बेटी बच गई और पढ़कर पत्रकार बन गई। जब वो सवाल करती है तो ये लोग जवाब नहीं दे रहे। अपनी नाकामी छिपाने के लिए सरकार बचती नजर आ रही है। गोंडा में विनोद साहनी की हत्या का हवाला देकर कहा कि सरकार कानून व्यवस्था के मोर्चे पर पूरी तरह से फैल हो गई है। अब उसे सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नेता व कार्यकर्ता संगठन सृजन अभियान के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों व विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गठबंधन व सीटों के बंटवारे का निर्णय पार्टी हाईकमान करती है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सीतापुर के एक मंत्री थाने में रो रहे दूसरे बिजली विभाग में रो रहे हैं। धरना दे रहे हैं। अगर आपके दम है तो इस्तीफा देकर जनता के बीच आइए। रोने का समय निकल गया अब लड़ने का समय है। जिस तरह हमारे सांसद राकेश राठौर लड़ते हैं। रोकर गाकर जनता को भ्रमित कर वोट नहीं ले सकते। अधिकारी सुन नहीं रहा तो उसके खिलाफ कार्रवाई करवाइए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।