{"_id":"6ae0f16d10cd3e83c3019cf4","slug":"examination-centers-set-up-in-a-three-room-school-sitapur-news-c-102-1-slko1037-166566-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: तीन कमरों के विद्यालय में बना दिए परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: तीन कमरों के विद्यालय में बना दिए परीक्षा केंद्र
Wed, 28 Oct 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 28 Oct 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के परीक्षा केंद्र निर्धारित में जमकर लापरवाही बरती गई है। तीन कमरों के विद्यालयों को भी परीक्षा केंद्र बना दिया गया है। पहली बार कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय को भी बोर्ड परीक्षा का केंद्र बनाया गया है। जबकि नियमों के तहत आवासीय विद्यालय को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जा सकता है। केंद्रों की सूची सार्वजनिक होने के बाद अब प्रबंधक 28 अक्तूबर तक अपनी आपत्तियां दाखिल करने की कवायद में जुटे हैं।
जिले में इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 150 केंद्रों का निर्धारण कर सूची जारी की है। परीक्षा केंद्रों की जारी सूची में तमाम खामियां उजागर हुई है। सूची में राजकीय इंटर कॉलेज जुआपुरवा बेहटा, राजकीय इंटर कॉलेज रेगटा, राजकीय इंटर कॉलेज सिड़किड़ा व राजकीय हाईस्कूल जुड़ौरा को भी शामिल किया गया है। जबकि इन कॉलेजों में महज पांच कमरे है। इसमें से एक कक्ष प्रधानाचार्य व दूसरा कक्ष स्टाफ के लिए आरक्षित है। ऐसे में महज तीन कमरों में पढ़ाई होती है। इन कॉलेजों में न तो सीसीटीवी लगे हैं और न ही सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम है।
ऐसे विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाने से बोर्ड परीक्षा की सुरक्षा पर भी सवाल उठेंगे। वहीं, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय लहरपुर को पहली बार परीक्षा केंद्र बनाया गया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग के मुताबिक किसी भी आवासीय विद्यालय को केंद्र नहीं बनाया जा सकता है। इसी तरह कई विद्यालयों में क्षमता से अधिक विद्यार्थी आवंटित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
20 किलोमीटर दूर बना दिया केंद्र
परीक्षा केंद्र निर्धारण में जमकर मानकों की अनदेखी की गई है। कई केंद्रों को 20 किलोमीटर दूर बना दिया गया है। जनता बाल विद्या मंदिर बकहुआ बाजार के 16 बालकों को करीब 15 किलोमीटर दूर राजकीय इंटर कॉलेज बांसुरा भेजा गया है। बाबा बालकराम इंटर कॉलेज गोंडा देवरिया के इंटर के 44 बालकों को 19 किलोमीटर दूर राजकीय इंटर कॉलेज बांसुरा भेज दिया गया है। बाबाकुटी स्थित जगन्नाथ प्रसाद स्मारक इंटर कॉलेज के हाईस्कूल के 36 बालकों का परीक्षा केंद्र करीब 20 किलोमीटर दूर बेनीराम इंटर कॉलेज पैतेंपुर बनाया गया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग के मुताबिक एक से दूसरे केंद्र की दूरी पांच किलोमीटर होनी चाहिए। अपरिहार्य स्थिति में यह आठ किलोमीटर तक की जा सकती है।
आज रात तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
परीक्षा केंद्र निर्धारित होने के बाद जिन कॉलेजों को दिक्कत है, तो वह 28 अक्तूबर की रात 12 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते है। इन आपत्तियों के निस्तारण में कमियों को दूर किया जाएगा।
राजेंद्र सिंह, डीआईओएस