फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The crucial role of Civil Defence in coordination during disasters

Sitapur News: आपदा में समन्वय के लिए नागरिक सुरक्षा की अहम भूमिका

Wed, 28 Oct 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 28 Oct 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
The crucial role of Civil Defence in coordination during disasters
सीतापुर। नागरिक सुरक्षा गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 22 यूपी वाहिनी एनसीसी कैडेट का श्री कृष्णा कॉलेज, अहमद नगर में प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा वेद प्रकाश ने कैडेटों को नागरिक सुरक्षा की अवधारणा, उद्देश्य, कानूनी आधार और कार्यप्रणाली से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि आपदा के समय जनजीवन की रक्षा, नुकसान कम करने और प्रशासन व आमजन के बीच समन्वय स्थापित करने में नागरिक सुरक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान नागरिक सुरक्षा अधिनियम, आग एवं भूकंप जैसी आपदाओं से बचाव, चेतावनी संकेतों की पहचान, सुरक्षित निकासी, प्राथमिक उपचार, बचाव कार्य और आपातकालीन संचार व्यवस्था की जानकारी दी गई। कैडेटों को आपात स्थिति में अनुशासन बनाए रखने, त्वरित सूचना देने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि एनसीसी कैडेट अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना के बल पर नागरिक सुरक्षा गतिविधियों में महत्वपूर्ण योगदान देकर राहत-बचाव कार्यों में सहयोगी बन सकते हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में करीब 600 एनसीसी कैडेटों को नागरिक सुरक्षा व आपदा प्रबंधन के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर 22 यूपी वाहिनी एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राज कुमार सिंह, प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल शाहमीर अब्दी सहित एनसीसी अधिकारी, एएनओ, सूबेदार मेजर और प्रशिक्षण स्टाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed