फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Three businessman friends die after their car falls into a pond

Sitapur News: तालाब में कार गिरने से तीन व्यापारी दोस्तों की मौत

Wed, 28 Oct 2026 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Three businessman friends die after their car falls into a pond
सीतापुर। कमलापुर के पंचपीर गांव के पास मंगलवार भोर एक कार तालाब में उतराती हुई मिली। कार के अंदर से सिधौली के सिद्धेश्वरनगर मोहल्ला निवासी रामेंद्र सिंह (62), उनके पड़ोसी राकेश चौरसिया (55) और नरोत्तम नगर निवासी दोस्त सतीश निर्मल (42) के शव बरामद हुए। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से काफी मशक्कत के बाद कार को तालाब से बाहर निकाला। पुलिस ने आशंका जताई है कि कार अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई, जिसके बाद डूबने के कारण कार में मौजूद तीनों लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

सिद्धेश्वरनगर निवासी रामेंद्र सिंह के बेटे शोभित सिंह ने सोमवार को सिधौली पुलिस को अपने पिता के लापता होने की सूचना दी थी। उनके अनुसार रविवार को पड़ोसी राकेश चौरसिया उनके पिता रामेंद्र सिंह को अपने साथ लेकर गए थे। राकेश ने बताया था कि उनके बेटे मोहन का बहराइच टोल के पास एक्सीडेंट हो गया है। रामेंद्र के साथ सतीश भी गए थे, जो कार चला रहे थे। इसके बाद तीनों के मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ हो गए थे। परिजनों के अनुसार सतीश की कस्बे में कास्मेटिक की दुकान है। राकेश चौरसिया की पान मसाले और रामेंद्र की इलेक्ट्रानिक की दुकान है। रामेंद्र पूर्व में प्रधान भी रह चुके हैं। एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि चालक को झपकी आ जाने के कारण कार अनियंत्रित होकर सड़क से उतरते हुए तालाब में जा गिरी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed