{"_id":"6a92f36840040ef0bc06ea06","slug":"video-administrative-building-for-bazar-police-station-to-be-constructed-at-a-cost-of-rs687-crore-2026-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"6.87 करोड़ से बनेगा उसका बाजार थाने का प्रशासनिक भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6.87 करोड़ से बनेगा उसका बाजार थाने का प्रशासनिक भवन
प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने किया शिलान्यास, बोले-आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा थाना
थाना उसका बाजार में 6 करोड़ 87.56 लाख रुपये की लागत से बनने वाले प्रशासकीय भवन (जी+2) का शनिवार को शिलान्यास हुआ। मुख्य अतिथि श्रम एवं सेवायोजन मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की मौजूदगी में भूमिपूजन कर शिलापट का अनावरण किया।
इस दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कानून व्यवस्था को मजबूत करने के साथ पुलिस विभाग को आधुनिक संसाधनों से लैस करने पर जोर दिया है। पुलिसकर्मियों के लिए आवास, कार्यालय और पुलिस लाइन में सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। तकनीक के इस्तेमाल से पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने पर भी काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि उसका बाजार थाने का नया प्रशासनिक भवन बनने के बाद यह मॉडल थाना के रूप में विकसित होगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या ने कहा कि प्रशासनिक भवन का निर्माण क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का भी उल्लेख किया।
जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने कहा कि थाना उसका बाजार में प्रशासकीय भवन के निर्माण के साथ क्षेत्र में विकास कार्यों को भी गति मिल रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहे कार्यों की जानकारी दी।
अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ने भवन निर्माण से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सीमा मिश्रा ने किया। इस दौरान पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, जिला उपाध्यक्ष आशीष शुक्ला, नगर पंचायत उसका बाजार अध्यक्ष प्रतिनिधि हेमंत जायसवाल सहित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।