फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Attendance register missing during inspection; warning of action issued

Siddharthnagar News: निरीक्षण में नहीं मिला हाजिरी रजिस्टर, कार्रवाई की चेतावनी

Mon, 07 Sep 2026 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 07 Sep 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Attendance register missing during inspection; warning of action issued
लोटन। मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने सोमवार को विकासखंड लोटन की ग्राम पंचायत सिकरी बखरियां और पननी के पंचायत भवन में संचालित डिजिटल लाइब्रेरी का औचक निरीक्षण किया। दोनों जगह लाइब्रेरी में बच्चों की उपस्थिति का रजिस्टर नहीं दिखाए जाने पर सीडीओ ने नाराजगी जताते हुए फटकार लगाई।
विज्ञापन

उन्होंने पंचायत सहायकों और सचिव को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। लापरवाही दोहराए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। सिकरी बखरियां पंचायत भवन पहुंचते ही सीडीओ ने महिला और पुरुष शौचालय, सचिव कक्ष व सभाकक्ष में फाटक नहीं लगे होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि चार माह पहले निरीक्षण के दौरान भी फाटक नहीं लगे थे और अब तक स्थिति जस की तस है। इसे उन्होंने गंभीर लापरवाही माना।
विज्ञापन

इसके बाद पंचायत भवन में बनी लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। पंचायत सहायक उमेश गुप्ता से लाइब्रेरी में आने वाले बच्चों की संख्या पूछी गई तो उन्होंने कुछ बच्चों के आने की जानकारी दी। सीडीओ ने बच्चों का उपस्थिति रजिस्टर मांगा लेकिन पंचायत सहायक रजिस्टर नहीं दिखा सके। उन्होंने सचिव ईश्वर देव को लाइब्रेरी में कंप्यूटर लगाने के लिए बिजली के सॉकेट और इंटरनेट की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बीडीओ सर्वेश मोहन, एडीओ पंचायत सदानंद वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed