{"_id":"6a9efa05066e0bed160f3176","slug":"siddharthnagar-news-female-students-informed-about-ways-to-protect-themselves-against-crimes-against-women-and-cybercrimes-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-164180-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: छात्राओं को महिला व साइबर अपराध से बचाव के तरीके बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: छात्राओं को महिला व साइबर अपराध से बचाव के तरीके बताए
Tue, 08 Sep 2026 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज क्षेत्र के मोतीगंज स्थित सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल पर आयोजित मिशन शक्ति महिला सश
सिद्धार्थनगर। मिशन शक्ति के तहत पुलिस ने सोमवार को जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया। इसमें खेसरहा में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बनकटा की छात्राओं को महिला व साइबर अपराध से बचाव के तरीके बताए गए। वहीं, कपिलवस्तु के सुखमंगलपुर में चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया।
मोहाना के जाफरजोत गांव में कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत पुलिस ने बुजुर्गों, बेसहारा और पीड़ित लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनीं। सरकार की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी। जरुरत पड़ने पर उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। खेसरहा थाना क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बनकटा में मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं के साथ संवाद किया।
इसमें छात्राओं को महिला अपराध, साइबर अपराध और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। छात्राओं को खुद के साथ होने वाले अपराध की स्थिति में तत्काल मदद लेने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय में मिशन शक्ति फेज-5.0 का स्टीकर भी चस्पा किया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि सभी थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र व सेल में महिलाएं अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। इसी प्रकार कपिलवस्तु थाना क्षेत्र के सुखमंगलपुर में पुलिस ने चौपाल लगाकर बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किया।