{"_id":"6af31a7f804251c1ac074183","slug":"video-video-navajata-ka-mata-para-parajana-na-kaya-hagama-parathamaka-tharaja-2026-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नवजात की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नवजात की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा, प्राथमिकी दर्ज
श्रावस्ती। भिनगा क्षेत्र के बंठिहवा निवासी एक प्रसव पीड़िता को लखनऊ हास्पिटल में शनिवार को भर्ती कराया गया था। आरोप है कि यहां पर इलाज के दौरान बरती गई लापरवाही से नवजात की मौत हो गई। इस पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पीड़ित की तहरीर पर मंगलवार को पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
बंठिहवा गांव निवासी इरफान की पत्नी आसमीन को प्रसव पीड़ा के बाद उसका निजी अल्ट्रासाउंड में जांच कराया। इसके बाद आशा कार्यकर्ता सुग्गा देवी व जीएनएम लक्ष्मी ने प्रसव पीड़िता को बहलाकर जिला चिकित्सालय के निकट स्थित लखनऊ हास्पिटल में भर्ती करा दिया। यहां पर चिकित्सकर्मियों ने परिजनों को ऑपरेशन की बात बताई तो परिजन रात में प्रसव पीड़िता को लेकर जिला अस्पताल में लेकर पहुंचे। यहां पर चिकित्सकों ने जांच किया तो पता चला कि नवजात की मौत हो चुकी है।
ऐसे में प्रसव पीड़िता का सामान्य प्रसव कराया गया। इस पर परिजनों ने लखनऊ हास्पिटल के चिकित्सा कर्मियों व आशा तथा जीएनएम पर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पीड़ित इरफान मंगलवार को कोतवाली भिनगा में तहरीर देकर कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। इस पर सीएमओं की ओर से गठित तीन सदस्यीय टीम ने जांच कर हास्पिटल को सील कर दिया।
सीएमओ डॉ. एके सिंह का कहना है कि टीम में तहसीलदार, सीओ व एएसीएमओ को शामिल किया गया था। इन्होंने मौके पर जाकर जांच की और इलाज की कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दे सके इस पर अस्पताल को सील कर दिया गया है। साथ ही चिकित्साकर्मियों के विरुद्ध भी जांच शुरू कर दी गई है।
सीओ आलोक कुमार सिंह का कहना है कि इरफान खान ने चिकित्सकीय स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर कोतवाली में विभिन्न धाराओं में आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया है। साथ ही जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।