{"_id":"6aca2dc019880a4af60ab7fa","slug":"video-sharavasata-ma-katata-sa-takarakara-taral-sa-bhaugdha-bika-eka-ka-mata-tha-ghayal-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती में कुत्ते से टकराकर ट्रॉली से भिड़ी बाइक, एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती में कुत्ते से टकराकर ट्रॉली से भिड़ी बाइक, एक की मौत, दो घायल
यूपी के श्रावस्ती में नवीन मॉडर्न क्षेत्र में कटरा-वीरपुर मार्ग पर वीरपुर गांव के पास शनिवार की सुबह बाइक सवार युवक कुत्ते से टकराकर सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली से टकरा गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में भर्ती करवाया गया। वहीं, पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया।
नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बेदौरा निवासी गोली(21) शनिवार की सुबह दौलतपुर निवासी दिलीप(22) व राहुल (16) के साथ किसी काम से वीरपुर जा रहे थे। इस दौरान कटरा-वीरपुर मार्ग पर वीरपुर गांव के पास उनकी बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ गया। कुत्ते से टकराकर बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और गोली की मौके पर ही मौत हो गई।
स्थानीय ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से तीनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने गोली के मौत की पुष्टि कर दी। वहीं, दिलीप और राहुल का उपचार जारी है। हादसे की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी जयहरि मिश्रा ने मौके पर जांच की और शव का पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। थाना प्रभारी जयहरि मिश्रा ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। राहगीरों ने बताया कि बाइक चालक ने हेलमेट लगा रखा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।