फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Sale of meat, fish, and eggs banned in Maihar during Navratri; order effective from October 11 to 20.

एमपी: मैहर में नवरात्रि के दौरान मांस-मछली-अंडे की बिक्री पर रोक, 11 से 20 अक्तूबर तक लागू रहेगा आदेश

Sat, 10 Oct 2026 11:32 AM IST
मैहर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: मैहर ब्यूरो Updated Sat, 10 Oct 2026 11:32 AM IST
Sale of meat, fish, and eggs banned in Maihar during Navratri; order effective from October 11 to 20.

शारदीय क्वार नवरात्रि मेले को देखते हुए मैहर प्रशासन ने नगर में मांस, मछली और अंडे की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) मैहर दिव्या पटेल द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 11 अक्टूबर 2026 से 20 अक्टूबर 2026 की मध्यरात्रि तक पूरे नगरपालिका क्षेत्र में मांस, मछली और अंडे के क्रय-विक्रय पर रोक रहेगी। आदेश का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखकर लिया निर्णय
मैहर स्थित मां शारदा शक्तिपीठ में शारदीय नवरात्रि के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। नवरात्रि मेले के दौरान धार्मिक वातावरण बनाए रखने और श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। एसडीएम दिव्या पटेल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। यह आदेश निर्धारित अवधि के दौरान पूरे मैहर नगरपालिका क्षेत्र में प्रभावी रहेगा।

पढे़ं: दिल्ली में प्रदर्शन के लिए जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को शहडोल स्टेशन पर रोका, पुलिस ने की पूछताछ

उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई
प्रशासन के आदेश के मुताबिक, प्रतिबंध की अवधि में मांस, मछली और अंडे की खरीद-बिक्री करने वाले दुकानदारों अथवा अन्य संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आदेश का उल्लंघन करने पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत दंडात्मक कार्रवाई किए जाने का प्रावधान बताया गया है। प्रशासन ने संबंधित व्यापारियों से निर्धारित अवधि के दौरान आदेश का पालन करने की अपील की है। साथ ही स्पष्ट किया है कि नवरात्रि मेले के दौरान प्रतिबंध का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए तैयारियां
शारदीय नवरात्रि मेले को देखते हुए मैहर प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु दर्शन व्यवस्था के लिए आवश्यक इंतजाम कर रहा है। मां शारदा मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और नगर में धार्मिक माहौल बनाए रखने के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं की जा रही हैं। मांस, मछली और अंडे के क्रय-विक्रय पर प्रतिबंध भी इन्हीं व्यवस्थाओं का हिस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

नाला खोदाई के दौरान बिजली का खंभा गिरा

10 Oct 2026

पवन शाही को गगहा पुलिस ने 4 घंटे किया हाउस अरेस्ट

10 Oct 2026

स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्राम पंचायत की विकास योजनाओं,आवास, आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया

10 Oct 2026

SSC CGL ऑनलाइन परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न

10 Oct 2026

मांगों को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों ने ठप किया काम, सेवाएं प्रभावित

10 Oct 2026
विज्ञापन

गड़ौरा मिल को मौका देने से मजदूर युनियन में उबाल

10 Oct 2026

सनातन धर्म जीवन जीने की एक श्रेष्ठ पद्धति : हरिमंगल

10 Oct 2026
विज्ञापन

डीएम की कार्यशैली के विरोध में तहसील के अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

10 Oct 2026

कूड़ा नदी पर पुल की मांग को लेकर प्रदर्शन, बोले- पुल नहीं तो वोट नहीं

10 Oct 2026

एनएचएम कर्मियों का कार्य बहिष्कार जारी, सीएमओ कार्यालय पर दिया धरना

10 Oct 2026

पीआरवी को मिली बाइक, एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

10 Oct 2026

हर पात्र महिला बने मतदाता, शुरू हुआ विशेष अभियान.....

10 Oct 2026

पानीपत: राहगीरों से मोबाइल छीनने वाले गिरोह के चार आरोपी गिरफ्तार

10 Oct 2026

धर्मशाला: युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए फिट कांगड़ा 2026 का शानदार आगाज, नाटी डांस ने बांधा समां

10 Oct 2026

राम के राजतिलक की तैयारी से कोप भवन में पहुंची कैकेयी, VIDEO

09 Oct 2026

खुटहा मोनस में ग्राम चौपाल, बीडीओ ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, VIDEO

09 Oct 2026

ग्रामीणों और भक्तों ने श्रमदान से दुरुस्त कराया क्षतिग्रस्त रपटा, VIDEO

09 Oct 2026

नवरात्र से पहले विधायक रत्नाकर मिश्रा ने विंध्याचल के घाटों और गलियों का किया निरीक्षण; VIDEO

09 Oct 2026

एनएचएम संविदा कर्मचारियों का दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी, VIDEO

09 Oct 2026

प्रेम प्रसंग के चलते हुए विवाद में पिंकी हत्या, ढाई महीने बाद खुलासा, राजेश गिरफ्तार, रिंकू की तलाश

09 Oct 2026

लखनऊः पलासियों मॉल में हुआ ड्रोन शो, आसमान में बना भारत का नक्शा

09 Oct 2026

सीजेपी के प्रोटेस्ट के चलते मेट्रो स्टेशन बंद, लोगों घर जाने में परेशानी

09 Oct 2026

लखनऊ: ट्रेन कैंसिल होने के बाद बसों पर भी संकट, आलमबाग में नहीं दिखीं दिल्ली की बस

09 Oct 2026

दिल्ली के पटेल चौक पर मेट्रो का गेट बंद करते सीआईएसएफ के जवान

09 Oct 2026

फरीदाबाद के सेक्टर 12 स्थित खेल परिसर में राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता की शुरुआत

09 Oct 2026

दिल्ली में प्रदर्शन को लेकर गुरुग्राम के मेट्रो और रेलवे स्टेशनों पर बढ़ाई सुरक्षा

09 Oct 2026

उत्तर पूर्वी दिल्ली में नवरात्रों में नहीं खुलेगी मीट की दुकानें

09 Oct 2026

ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन का बुनियादी ढांचा छोटा, यात्रियों को होती है परेशानी

09 Oct 2026

पलवल में राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता शुरू, 23 टीमों के 850 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

09 Oct 2026

पलवल में सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच

09 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed