{"_id":"680750fa545a84d1c8057a5d","slug":"video-students-participated-in-the-debate-competition-on-earth-day-in-shamli-2025-04-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"शामली में पृथ्वी दिवस पर वाद विवाद प्रतियोगिता में छात्रों ने किया प्रतिभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली में पृथ्वी दिवस पर वाद विवाद प्रतियोगिता में छात्रों ने किया प्रतिभाग
शामली जनपद के गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव गढ़ी अब्दुल्ला खां में स्थित भारत इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को पृथ्वी दिवस धूमधाम से मनाया गया।
विद्यालय में पृथ्वी दिवस के संदर्भ में वाद विवाद प्रतियोगिता रखी गई ,जिसमें कक्षा 10 से चारू दीक्षित, महजबी नमरा अंसारी और कक्षा 12 से सिद्रा खान, उन्नति सैनी ,रिया राणा आदि बच्चों ने वाद विवाद प्रतियोगिता में भाग लिया और बहुत सुंदर प्रस्तुति प्रस्तुत की।
इसके अलावा पृथ्वी दिवस पर चार्ट प्रतियोगिता रखी गई। जिसमें उज्जवल सैनी और अंश ने बहुत सुंदर मॉडल बनाया और प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय में स्कूल प्रधानाचार्य विपिन शर्मा ने छात्र-छात्राओं के साथ स्कूल प्रांगण में पौधरोपण भी कराया गया।विद्यालय की शिक्षिका अक्षिता चौहान ने बच्चों को पृथ्वी दिवस के बारे में अवगत कराया। विद्यालय के प्रधानाचार्य विपिन शर्मा ने बच्चों को पृथ्वी को प्रदूषण से बचाने का संदेश दिया, और अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं एक्टिविटी इंचार्ज हिमांशी स्वामी कोऑर्डिनेटर विनीत कौशिक,बालिका अनुशासन इंचार्ज नीलम चौधरी ,जीनत अमान, ज्योति शर्मा ,प्रदीप राणा ,अश्वनी भारद्वाज, सविता शर्मा, मोहित कुमार, राजेंद्र सिंह ,बीना शर्मा, दुष्यंत सिंह उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।