{"_id":"68065f4d355ecce96a0d8778","slug":"speed-became-the-cause-of-death-car-lost-control-and-overturned-in-the-field-sidhi-news-c-1-1-noi1337-2859493-2025-04-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sidhi News: तेज रफ्तार कार खेत में पलटी, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sidhi News: तेज रफ्तार कार खेत में पलटी, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
मध्य प्रदेश के सीधी जिले के ग्राम बघवार में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार विटारा ब्रेजा कार अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा गांव के पास स्थित पिपराव क्षेत्र में हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही पिपराव चौकी प्रभारी शेषमणि मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि कार तेज गति में थी, जिससे चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान रिकेंद्र सिंह पिता अजय सिंह (21) निवासी ग्राम बघवार के रूप में की गई है। वहीं, घायल शांतनु सिंह पिता संजय सिंह (23) निवासी ग्राम बुढ़गौना को एंबुलेंस की सहायता से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। रिकेंद्र सिंह के आकस्मिक निधन ने गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।