{"_id":"6ae0f83ad3be246d710f3bd0","slug":"e-rickshaw-full-of-female-students-overturns-shamli-news-c-26-1-sal1002-176884-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: छात्राओं से भरा ई-रिक्शा पलटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: छात्राओं से भरा ई-रिक्शा पलटा
Wed, 28 Oct 2026 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 28 Oct 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
ई रिक्शा पलटने के बाद अस्पताल में पहुंची घायल छात्राएं। संवाद
कांधला। एलम कट के पास छात्राओं से भरा ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में छह छात्राएं घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने छात्राओं को ई-रिक्शा से बाहर निकालकर कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
मंगलवार को एलम निवासी आनिया, लक्ष्मी, ईशा, अलशिका, फातिमा और अक्सा समेत अन्य छात्राएं ई-रिक्शा से एलम स्कूल नंबर दो में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने जा रही थीं। एलम कट के पास चौराहे पर पहुंचते ही ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में छात्राएं सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। छात्राओं की चीख पुकार सुनकर लोग दौड़े और घायल छात्राओं को अस्पताल पहुंचाया।
घायल छात्रा के पिता नईम ने अधिकारियों से चौराहे और कट पर चेतावनी संकेतक लगाने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने भी स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम कराने की मांग की है। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर बच्चू सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा।