फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Preparing for 2027... Four leaders from Shamli included in the BJP's working committee

Shamli News: 2027 की तैयारी... शामली के चार नेता भाजपा की कार्यसमिति में शामिल

Wed, 28 Oct 2026 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 28 Oct 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Preparing for 2027... Four leaders from Shamli included in the BJP's working committee
एमएलसी वीरेंद्र सिंह। - फोटो : ARchive
शामली। विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच भाजपा ने प्रदेश कार्यसमिति में शामली जिले के चार नेताओं को शामिल कर जातीय समीकरण साधने की कोशिश की है।
विज्ञापन

पार्टी ने एमएलसी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र सिंह गुर्जर, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन तरार, प्रमोद कुमार अट्टा और रमेश गौड़ कश्यप को प्रदेश कार्यसमिति में जगह दी है। इसे जिले में गुर्जर, जाट, सैनी और कश्यप समाज के बीच पार्टी की पकड़ मजबूत करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से प्रदेश कार्यसमिति में इन नेताओं को शामिल किए जाने के बाद जिले में राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। भाजपा के सामने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जिले की तीनों सीटों पर अपनी स्थिति मजबूत करने की चुनौती है। ऐसे में पार्टी संगठन में अलग-अलग सामाजिक वर्गों से जुड़े नेताओं को जिम्मेदारी देकर अपना आधार बढ़ाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शामली जिले के गठन के बाद वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कैराना सीट पर हुकुम सिंह और थानाभवन सीट पर सुरेश राणा के रूप में दो सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि शामली सीट कांग्रेस के पंकज मलिक के खाते में गई थी। वर्ष 2017 के चुनाव में भाजपा ने शामली और थानाभवन सीटों पर जीत हासिल की, जबकि कैराना सीट सपा के खाते में चली गई। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में शामली और थानाभवन सीटों पर रालोद तथा कैराना सीट पर सपा ने जीत दर्ज की थी।
वर्ष 2027 के चुनाव में भाजपा और रालोद गठबंधन के बीच राजनीतिक समीकरण महत्वपूर्ण रहेंगे। भाजपा पहले ही जिले में संगठन की कमान कश्यप समाज के रामजीलाल कश्यप को सौंप चुकी है। जाट समाज में प्रभाव रखने वाले मोहित बेनीवाल भाजपा कोटे से एमएलसी हैं और प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं। राजपूत समाज से आने वाले सुरेश राणा को भी प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जा चुकी है।
प्रदेश कार्यसमिति में शामिल किए गए वीरेंद्र सिंह गुर्जर गुर्जर समाज में प्रभाव रखते हैं। वह सात बार विधायक, दो बार एमएलसी और पूर्व कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। सिलावर गांव निवासी पवन तरार भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। प्रमोद कुमार अट्टा सैनी समाज में प्रभाव रखते हैं और आरएसएस से जुड़े रहे हैं। वहीं, कैराना क्षेत्र के रमेश गौड़ कश्यप पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा के उपाध्यक्ष रह चुके हैं और पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य हैं।

प्रदेश कार्यसमिति में इन नेताओं को जगह मिलने से भाजपा ने जिले में सामाजिक प्रतिनिधित्व बढ़ाने का संदेश दिया है। जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप का कहना है कि पार्टी विस चुनाव की तैयारी में जुट चुकी है।

एमएलसी वीरेंद्र सिंह।

एमएलसी वीरेंद्र सिंह।- फोटो : ARchive

एमएलसी वीरेंद्र सिंह।

एमएलसी वीरेंद्र सिंह।- फोटो : ARchive

एमएलसी वीरेंद्र सिंह।

एमएलसी वीरेंद्र सिंह।- फोटो : ARchive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed