{"_id":"6ae0fa5e5e1823f89e0898ac","slug":"procession-taken-out-on-valmiki-prakatotsav-shamli-news-c-26-1-aur1003-176928-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर निकाली शोभायात्रा
Wed, 28 Oct 2026 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 28 Oct 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
कैराना में वाल्मीकि जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा में सुंदर झांकी-संवाद
शामली। भगवान वाल्मीकि के प्रकट उत्सव पर मंगलवार को प्राचीन वाल्मीकि मंदिर नंदू प्रसाद से शोभायात्रा निकाली गई। नगर पालिका चेयरमैन अरविंद संगल, भाजपा जिलाध्यक्ष रामजी लाल कश्यप और जिला उपाध्यक्ष पुनीत द्विवेदी ने फीता काटकर और भगवान वाल्मीकि के रथ पर दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
शोभायात्रा में भगवान वाल्मीकि, लव-कुश, मां दुर्गा, देवी सरस्वती और झांसी की रानी सहित आकर्षक झांकियाें ने सभी का मन मोहा। बैंड-बाजों की धुन के बीच शोभायात्रा नंदू प्रसाद से अयोध्या चौक, बड़ा बाजार, गांधी चौक, शुगर मिल रोड, तालाब रोड, माजरा रोड और गोशाला रोड से होते हुए वापस मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान समिति के संरक्षक सोमदत्त गहलोत, अध्यक्ष देवेंद्र धींगान, महासचिव देवेंद्र बिड़ला, कोषाध्यक्ष राजकुमार कांगड़ा मौजूद रहे।
कैराना। वाल्मीकि जयंती पर मंगलवार को नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। बैंड-बाजों और डीजे की भक्तिमय धुनों पर श्रद्धालु झूमते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन
मंगलवार शाम चार बजे मोहल्ला आलदरमियान स्थित वाल्मीकि मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा में श्रीगणेश, शिव-पार्वती, राम-लक्ष्मण-सीता, लव-कुश, राधा-कृष्ण और पवनपुत्र हनुमान की सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा के अंत में भगवान वाल्मीकि फूलों से सजे रथ पर विराजमान थे।
शोभायात्रा वाल्मीकि मंदिर से शुरू होकर चौक बाजार, जोड़िया कुआं, सराफा बाजार, निर्मल चौराहा, पुराना बाजार, मीना मार्केट, पट्टो वाला और मोहल्ला गुंबद से होते हुए कचहरी के सामने स्थित वाल्मीकि मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई।