{"_id":"6acf725d3151d20dca0b477b","slug":"video-saifi-and-rizwans-batting-helped-rizwan-sporting-win-the-match-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर में क्रिकेट प्रतियोगिता: सैफी और रिजवान की बल्लेबाजी से रिजवान स्पोर्टिंग ने जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर में क्रिकेट प्रतियोगिता: सैफी और रिजवान की बल्लेबाजी से रिजवान स्पोर्टिंग ने जीता मैच
Mukesh Kumar
Updated Wed, 14 Oct 2026 05:45 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर के जीएफ कॉलेज के मैदान पर बुधवार को खेले गए क्रिकेट मैच में रिजवान स्पोर्टिंग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एमएस कारपोरेट क्लब को 85 रन से हरा दिया। जीत में सैफी खान और इरफान रजा खान की अर्धशतकीय पारियों के साथ गेंदबाजों का अहम योगदान रहा। टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए रिजवान स्पोर्टिंग की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज अनुज गुप्ता एक रन और मोहम्मद दिलशाद बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद सैफी खान ने 48 और इरफान रजा खान ने 64 रन बनाकर टीम को संभाला। निजाकत खान ने 11 रन का योगदान दिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 162 रन बनाए। एमएस कारपोरेट क्लब की ओर से अतुल मिश्रा ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमएस कारपोरेट क्लब की टीम 17 ओवर में 77 रन पर सिमट गई। सिद्दू ने 10, जबकि रजा हुसैन खान और मोहम्मद आमिर ने 13-13 रन बनाए। रिजवान स्पोर्टिंग की ओर से अनमोल कटियार और रिजवान ने तीन-तीन विकेट लिए। फिरदौस को दो, जबकि इरफान रजा और अनुज गुप्ता को एक-एक विकेट मिला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।