Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   shahjahanpur bareilly mod police assault woman two accused detained

यूपी: चौकी से 200 मीटर दूर महिला ने सिपाही को पीटा, दरोगा की वर्दी फाड़ी; मंत्री का नाम लेकर धमकाया, वीडियो

Sun, 29 Nov 2026 10:20 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर। Published by: विकास कुमार Updated Sun, 29 Nov 2026 10:20 PM IST
सार

शाहजहांपुर के बरेली मोड़ चौराहे पर निजी बस चालक से विवाद के बाद महिला समेत तीन लोगों ने पुलिसकर्मियों से मारपीट की। आरोप है कि उन्होंने पहले सिपाही रोहित सांगवान को पीटा और फिर यातायात दरोगा जावेद की वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लिया है। सीओ सिटी के मुताबिक, चिकित्सकीय परीक्षण के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
shahjahanpur bareilly mod police assault woman two accused detained
महिला ने सरेराह की पुलिसवालों की पिटाई, वर्दी फाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के शाहजहांपुर स्थित बरेली मोड़ चौराहे पर रविवार को कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए एक महिला समेत तीन लोगों ने जमकर हंगामा किया। अजीजगंज पुलिस चौकी से दो सौ मीटर की दूरी पर निजी बस चालक से हुए विवाद के बाद आरोपी पुलिस पर ही हमलावर हो गए। पहले अजीजगंज चौकी के सिपाही के साथ मारपीट की। उन्होंने भागकर खुद को बचाया। इसके बाद चौराहे पर व्यवस्था संभाल रहे यातायात विभाग के उपनिरीक्षक के साथ भी मारपीट करते हुए उनकी वर्दी फाड़ दी। तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।

विज्ञापन


Trending Videos

हंगामा होने पर पहुंचे थे सिपाही रोहित और अभय
थाना कांट क्षेत्र के गांव ददरौल निवासी एक युवक और एक महिला हाईवे स्थित एक ढाबे पर खाना खाने के बाद बरेली मोड़ चौराहे से होते हुए अपने घर जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर वहां खड़ी एक निजी बस के चालक से उनकी कहासुनी होने लगी। कुछ देर में विवाद इतना बढ़ गया कि चौराहे पर हंगामा होने लगा। हंगामे की सूचना मिलते ही अजीजगंज पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही रोहित सांगवान और सिपाही अभय मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों को शांत कराकर बीच-बचाव करने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री का नाम लेकर दी धमकी
आरोप है कि इसी बात से भड़के युवक और महिला ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता करते हुए धक्का-मुक्की शुरू कर दी। मंत्री का नाम लेकर पुलिस चौकी सस्पेंड कराने की धमकी दी। इसी बीच उनका एक अन्य साथी भी वहां आ पहुंचा। तीनों ने मिलकर सिपाही रोहित सांगवान के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों के तेवर देख सिपाही ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। 

विज्ञापन

तीनों ने की पिटाई, सिपाही की वर्दी फाड़ी
इसके बाद यातायात विभाग के दरोगा जावेद पर उनका गुस्सा फूट पड़ा। तीनों ने मिलकर उनकी भी पिटाई करते हुए वर्दी फाड़ दी। इस बीच एक सिपाही वहां मूकदर्शक बना रहा। उसने बीच-बचाव की कोशिश तक नहीं की। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर प्रदीप राय पहुंच गए। पुलिस बल को देख आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने महिला समेत तीनों आरोपियों को पकड़कर अजीजगंज चौकी ले गए हैं। तीनों से पूछताछ की जा रही है। मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर डाले गए हैं, जो वायरल हो रहे हैं। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करती है। वीडियो में महिला व उसके दो साथी मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

पुलिस का बयान
बरेली मोड़ चौराहे पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करना और वर्दी फाड़ना गंभीर प्रकरण है। महिला समेत तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। उनका चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है। अभियोग पंजीकृत कराकर कार्रवाई की जाएगी। -प्रवीण मलिक, सीओ सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed