{"_id":"6acf0451d3a5844df5083e7a","slug":"video-heroin-seized-near-ravi-river-in-pathankot-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में रावी दरिया के पास से 2.378 किलो हेरोइन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में रावी दरिया के पास से 2.378 किलो हेरोइन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
पठानकोट पुलिस ने भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गत दिवस पकड़े दो आरोपियों से 2 किलो 378 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। आज पुलिस ने इस मामले में अहम खुलासे करते हुए दोनों आरोपियों के संबंध पाकिस्तान में बैठे नशा तस्करों से होने की बात कही। आरोप है कि वे ड्रोन के माध्यम से नशे की खेप मंगवाते थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसएसपी पठानकोट मनप्रीत सिंह ने बताया कि गत शाम करीब सात बजे थाना नरोट जैमल सिंह के प्रभारी पुलिस कर्मचारियों और बीएसएफ कर्मियों के साथ संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में गांव कोहलियां, मजीरी जट्टां और ताश की तरफ जा रहे थे। जब पुलिस पार्टी गांव ताश के नजदीक पहुंची तो रावी दरिया की तरफ से दो व्यक्ति आते दिखाई दिए।
पुलिस पार्टी को देखकर दोनों घबरा गए और पोपलर के खेत की ओर मुड़ गए। पुलिस कर्मचारियों ने दोनों को काबू कर पूछताछ की। उनकी पहचान गुरजीत सिंह पुत्र स्वर्गीय लखवीर सिंह निवासी गांव मलूकचक्क, थाना दोरांगला, जिला गुरदासपुर और मलकीत सिंह पुत्र अमनदीप सिंह निवासी गांव कटारूचक्क, थाना सदर पठानकोट, जिला पठानकोट के रूप में हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।