{"_id":"6ac8f99999603f36aa0972a2","slug":"video-police-surrounded-and-stopped-samajwadi-party-workers-who-were-heading-to-delhi-2026-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली जा रहे सपाइयों को पुलिस ने घेरकर रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुवायां (शाहजहांपुर)। दिल्ली में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए शुक्रवार को दिल्ली जा रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पुवायां के राजीव चौक पर घेरकर रोक लिया। कार्यकर्ताओं ने चौराहे पर बैठकर नारेबाजी की। काफी देर तक पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक व धक्का-मुक्की होती रही। बाद में कार्यकर्ता वापस सपा कार्यालय लौट गए।
सपा नेता जितेंद्र प्रसाद ने शुक्रवार को कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली जाने की घोषणा की थी। दोपहर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पुवायां स्थित सपा कार्यालय पर एकत्र हुए। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को कई घंटे तक कार्यालय से बाहर नहीं निकलने दिया। इसके बाद कार्यकर्ता किसी तरह कार्यालय से निकलकर राजीव चौक पहुंचे।
राजीव चौक पर पहले से मौजूद पुलिस ने कार्यकर्ताओं को घेर लिया और दिल्ली जाने से रोक दिया। इस पर कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए और नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ देर बाद कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़ने का प्रयास किया तो पुलिस ने उन्हें फिर घेर लिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। काफी देर तक चले घटनाक्रम के बाद कार्यकर्ता वापस सपा कार्यालय चले गए। उनके लौटने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।