{"_id":"6b0bcb6d64bf3e786f0358c2","slug":"stolen-mobile-on-olx-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: ओएलएक्स पर खरीदा सस्ता मोबाइल, चोरी का निकला, मोबाइल थमाया और बिना आईडी प्रूफ दिए हुआ रफूचक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: ओएलएक्स पर खरीदा सस्ता मोबाइल, चोरी का निकला, मोबाइल थमाया और बिना आईडी प्रूफ दिए हुआ रफूचक्कर
Sun, 29 Nov 2026 12:22 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 29 Nov 2026 12:22 PM IST
सार
ओएलएक्स से 43 हजार का मोबाइल 12 हजार में मिल रहा था। पीड़ित ने उस प्रोडक्ट को डालने वाले से संपर्क किया। उसने मोबाइल देने के लिए अलीगढ़ बुलाया। रुपये लिए और मोबाइल थमाकर ठग वहां से नौ दो ग्यारह हो गया।
विज्ञापन
मोबाइल
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
सेकंड हैंड सामान बेचने वाली वेबसाइट ओएलएक्स के जरिये हाथरस में नाई का नगला के रहने वाले टिंकू के साथ ठगी हो गई। टिंकू को कम कीमत में महंगा फोन देने का लालच दिया गया और वह फंस गया। शातिर ने उसे अलीगढ़ बुलाया। वहां मोबाइल थमाया और बिना आईडी प्रूफ दिए रफूचक्कर हो गया। मुरादाबाद साइबर सेल ने जब मोबाइल ट्रेस किया तो इस धोखाधड़ी से पर्दा उठा और पता चला कि मोबाइल मुरादाबाद से चोरी किया गया था।
विज्ञापन
नाई का नगला निवासी द्वारिका प्रसाद शनिवार को कोतवाली सदर पहुंचे और उनके बेटे ने जो मोबाइल खरीदा था, उसे पुलिस के सुपुर्द किया। यहां द्वारिका ने बताया कि वे फॉल्स सीलिंग बनाने का कार्य करते हैं। उनके बेटे टिंकू को मोबाइल की आवश्यकता थी। उसने ओएलएक्स के जरिये ऑनलाइन सेकंड हैंड मोबाइल देखा। 43 हजार रुपये का मोबाइल महज 12 हजार रुपये में मिल रहा था। संपर्क किया तो फोन बेचने वाले ने अलीगढ़ बुलाया।
विज्ञापन
एक नवंबर को बेटा को अलीगढ़ पहुंचा और मोबाइल देखा। टिंकू ने युवक का मोबाइल के साथ फोटो लिया और उसका पहचानपत्र मांगा। इस पर युवक ने कहा कि वह पत्नी के साथ बाजार आया है। थोड़ी देर बाद व्हाट्सएप पर भेज देगा। 12 हजार रुपये लेकर उसने मोबाइल व बिल थमा दिया। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। द्वारिका ने बताया कि वहां से जाते ही युवक का नंबर बंद हो गया। इधर पांच नवंबर को उन्होंने सिम डाल ली, जो कि मुरादाबाद साइबर सेल ने ट्रेस कर ली। दो दिन पहले साइबर सेल से फोन आया और मोबाइल चोरी होने की जानकारी दी। वहां से पता चला कि मुरादाबाद में दशहरा वाले दिन महिला के पर्स से मोबाइल चोरी हुआ था।
विज्ञापन
स्थानीय साइबर सेल ने भी टिंकू से संपर्क किया, जिसके बाद कोतवाली बुलाया गया। यहां फोन सुपुर्दगी में लेने के बाद पुलिस ने पीड़ित महिला से भी बात की। सीओ डीके सिंह ने बताया कि प्रकरण में विधिक कार्रवाई की जा रही है। लोगों को ऑनलाइन प्लेटफार्म पर खरीदारी करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है।
