{"_id":"6ac8a455014f3f68d60304e4","slug":"video-lkhanauu-ma-sharab-parata-ka-tharana-vavatha-thasata-na-patara-ka-hataya-kara-tha-2026-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में शराब पार्टी के दौरान विवाद, दोस्त ने पेंटर की हत्या कर दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में शराब पार्टी के दौरान विवाद, दोस्त ने पेंटर की हत्या कर दी
लखनऊ में कृष्णा नगर क्षेत्र के कनौसी में बृहस्पतिवार देर रात शराब पार्टी के दौरान विवाद में दोस्तों ने पेंटर सुखपाल (28) की हत्या कर दी। आरोप है कि उसके सिर पर लोहे की रॉड, डंडे और ईंट से कई वार किए गए। शुक्रवार सुबह कमरे के बाहर खून से लथपथ उसका शव मिला।
इंस्पेक्टर कृष्णा नगर पीके सिंह के मुताबिक, मृतक सुखपाल मूल रूप से हरदोई जिले के टड़ियावां क्षेत्र के बहुठा गांव का रहने वाला था। वह कनौसी में गोलू पाल के प्लॉट पर बने किराये के कमरे में रहता था। बृहस्पतिवार रात वह पड़ोस में रहने वाले उन्नाव निवासी राजेश रावत उर्फ काली के साथ कमरे में शराब पी रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।
आरोप है कि राजेश ने सुखपाल के सिर पर रॉड और ईंट से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी मौत हो गई। शुक्रवार सुबह शव देखकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।