{"_id":"6acf67e1b58a9236190e03e2","slug":"video-lecture-organized-at-the-ss-university-in-shahjahanpur-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: विश्वविद्यालय में व्याख्यान का आयोजन, विशेषज्ञों ने संचार कौशल के महत्व पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: विश्वविद्यालय में व्याख्यान का आयोजन, विशेषज्ञों ने संचार कौशल के महत्व पर दिया जोर
Mukesh Kumar
Updated Wed, 14 Oct 2026 05:00 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर के स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग की ओर से विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें विशेषज्ञों ने संचार कौशल के महत्व पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि अंग्रेजी में दक्षता से रोजगार के रास्ते खुलेंगे। कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस के स्किल्स विभाग की डॉ. संगीता मेहता ने कहा कि नौकरी पाने के लिए विषय की जानकारी के साथ अंग्रेजी में संवाद करने की दक्षता भी जरूरी है। वैश्विक स्तर पर उच्च शिक्षा, शोध और रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने के लिए विद्यार्थियों को अंग्रेजी सुनने, समझने और बोलने का अभ्यास करना होगा। कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप विद्यार्थियों में संचार कौशल विकसित करना जरूरी है। समीर पांडेय ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के दौर में प्रभावी संचार कौशल रोजगार पाने में मददगार है। विशिष्ट अतिथि प्रो. अनुराग अग्रवाल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अंग्रेजी के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रो. देवेंद्र सिंह, प्रो. कमलेश गौतम, प्रो. शालीन कुमार सिंह, डॉ. अरुण कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।