फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Ratlam: Banswara Student Strangled to Death, Body Dumped in Drain, Boyfriend Detained

रतलाम में युवती की हत्या का पर्दाफाश: बांसवाड़ा से भागी छात्रा को प्रेमी ने मौत के घाट उतारा, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 14 Oct 2026 08:57 AM IST
रतलाम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रतलाम ब्यूरो Updated Wed, 14 Oct 2026 08:57 AM IST
Ratlam: Banswara Student Strangled to Death, Body Dumped in Drain, Boyfriend Detained
दो दिन पहले रतलाम रेलवे स्टेशन के समीप बकरा पुल के पास युवती का शव मिलने का मामला हत्या का निकला। मृतक की पहचान राजस्थान के बांसवाड़ा जिले का एक छात्रा के रूप में हुई है। वह और उसका प्रेमी घर से भागकर रतलाम आए थे और यहां किसी बात को लेकर प्रेमी ने गला घोंटकर छात्रा की हत्या कर दी और यूपी भाग गया। बांसवाड़ा पुलिस ने खोजबीन कर आरोपी प्रेमी को हिरासत में लिया और रतलाम लेकर आई। इसके बाद उसे घटना स्थल ले जाया गया। स्थानीय पुलिस अधिकारियों से जानकारी लेने के बाद बांसवाड़ा पुलिस उसे अपने साथ ले गई।

पुलिस के अनुसार बांसवाड़ा के एक गांव में रहने वाली बीए की 20 वर्षीय छात्रा 9 अक्टूबर को घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी लेकिन छुट्टी होने के काफी देर बाद भी जब वह घर नहीं लौटी तो परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान परिजन को गांव में मिठाई कारखाने में काम करने वाले आरोपी 22 वर्षीय विकास यादव पर शंका हुई। जिसके बाद परिजनों ने शक जाहिर करते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। 

बांसवाड़ा पुलिस छात्रा की तलाश कर ही रही थी कि 10 अक्टूबर को रतलाम जीआरपी (रेलवे पुलिस) को बकरापुल के पास नाले में एक युवती का शव पड़ा होने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया था। घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर एक बैग भी मिला था, जिसमें कापी-किताबे थी लेकिन युवती की पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं होन से शव की पहचान नहीं हो पाई थी।

ये भी पढ़ें: तांबा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई: दो करोड़ रुपये के तांबे स्क्रैप से भरे पांच वाहनों के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

फोटो भेजने पर हुई पहचान
युवती का शव मिलने के बाद जीआरपी ने रतलाम और आसपास के थानों को उसके फोटो भेजे थे। इसके बाद भी उसकी पहचान नहीं हुई। इसी बीच जिले की सीमा से लगे बांसवाड़ा की पुलिस को भी फोटो भेजे गए, जहां पुलिस ने उसकी पहचान की। इसके बाद 12 अक्टूबर को बांसवाड़ा पुलिस व छात्रा के परिजन रतलाम पहुंचे, जहां स्थानीय रेलवे पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव छात्रा के परिजनों को सौंप दिया।

आरोपी विकास यादव मूल रूप से यूपी के प्रयागराज जिले के ग्राम बिजलपुर का रहने वाला है। वह कुछ समय पहले छात्रा के गांव में स्थित एक मिठाई कारखाने में काम करता था। तभी छात्रा से उसकी दोस्ती हो गई थी और वह छात्रा से प्रेम करने लगा था। कुछ समय बाद विकास दूसरे गांव में काम करने चला गया लेकिन वह छात्रा के गांव आता-जाता रहता था और छात्रा से मिलता था। 

बांसवाड़ा पुलिस ने उसकी तलाश में प्रयागराज स्थित उसके गांव भी गई थी लेकिन वह वहां नहीं मिला था। बाद में पुलिस ने उसे किसी अन्य स्थान से हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह छात्रा को लेकर 9 अक्टूबर को रतलाम आया था और दोनों रतलाम रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक होटल में ठहरे थे। वह छात्रा को लेकर अपने गांव जाना चाहता था। रात करीब 12 बजे वे होटल से निकलकर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे, जहां उसका छात्रा से विवाद हो गया। इसके बाद वह उसे बकरा पुल के पास ले गया था और वहां गला दबाकर छात्रा की हत्या कर दी और शव को पास के नाले में फेंककर प्रयागराज चला गया।

बांसवाड़ा पुलिस रतलाम लेकर पहुंची
बांसवाड़ा पुलिस की टीम मंगलवार को आरोपी विकास यादव को लेकर रतलाम पहुंची और जीआरपी थाने ले जाकर पूरी जानकारी ली। आरोपी को उक्त होटल भी ले जाया गया, जहां वह छात्रा के साथ ठहरा था। बांसवाड़ा पुलिस, जीआरपी थाना प्रभारी सोहनलाल पाटीदार, एफएसएल अधिकारी डॉ अतुल मित्तल आदि ने होटल व घटना स्थल पहुंचकर जांच की।  बहरहाल छात्रा की हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही हत्या का वास्तविक कारण पता चल पाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

बीसीएस में रामलीला मंचन में कलाकारों ने दमदार अभिनय से बटोरी वाहवाही

14 Oct 2026

बिजनौर: पुलिस ने रोका डांस, कमेटी ने उखाड़ दिया रामलीला का मंच, एसपी से मिले ग्रामीण

14 Oct 2026

वीडियो: बीडी पांडे अस्पताल में स्वास्थ्य निदेशक का औचक निरीक्षण, मरीजों से भी किया संवाद

13 Oct 2026

वीडियो: चंपावत में 26वीं जिला स्तरीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन

13 Oct 2026

चंपावत में सेवा संकल्प अभियान: आनंदपुरी इंटर कॉलेज में बहुउद्देशीय शिविर, 75 शिकायतें और आवेदन प्राप्त

13 Oct 2026
विज्ञापन

कानपुर: सुभाष रोड पर पसरा अंधेरा, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं

13 Oct 2026

मिशन शक्ति अभियान: एनसीसी कैडेट्स और महिला ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने दिया यातायात नियमों के पालन का संदेश

13 Oct 2026
विज्ञापन

VIDEO: दरांती से हमला कर बाल पकड़ कर घसीटी थी महिला, प्राथमिकी

13 Oct 2026

VIDEO: मारपीट और पथराव के मामले में तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

13 Oct 2026

VIDEO: गली में बाइक से चक्कर काट रहे थे युवक, रोकने पर पीटा

13 Oct 2026

VIDEO: अवैध हथियार मिलने और फायरिंग की सूचना पर दौड़ी पुलिस

13 Oct 2026

VIDEO: लोहामंडी चौराहे पर दिनभर जाम, पार करने में लगते हैं 15 मिनट

13 Oct 2026

VIDEO: ढाबा संचालक की हत्या कर भागा सिपाही प्रयागराज से गिरफ्तार

13 Oct 2026

VIDEO: महिला सुरक्षा के संदेश के साथ निकला मिशन शक्ति का पैदल मार्च

13 Oct 2026

VIDEO: साइबर अपराधी ने एक्सईएन का मोबाइल हैक कर कारोबारी से मांगे रुपये

13 Oct 2026

VIDEO: ग्रीन गैस का 13 रुपये बकाया चुकाने में गंवाए 10.87 लाख रुपये

13 Oct 2026

VIDEO: किसान को रास्ते में रोककर पीटा

13 Oct 2026

VIDEO: आगरा में दूसरे कॉरिडोर पर सदर बाजार तक दौड़ी मेट्रो, सफल रहा ट्रायल

13 Oct 2026

कानपुर: विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के घर के पीछे पड़ा कूड़ा

13 Oct 2026

VIDEO: पानी फैलने पर भिड़े पड़ोसी, महिला से मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

13 Oct 2026

कानपुर: दूसरे कॉरिडोर के टनल में पहली बार दौड़ी मेट्रो

13 Oct 2026

VIDEO: युवती से छेड़छाड़, आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

13 Oct 2026

VIDEO: घर से लापता हुआ तीन वर्षीय मासूम, पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से खोज निकाला

13 Oct 2026

VIDEO: दो प्राथमिक विद्यालयों में चोरी, बैटरी-इन्वर्टर और गैस सिलिंडर ले गए चोर

13 Oct 2026

VIDEO: नवरात्र को लेकर पुलिस अलर्ट, डीसीपी ने डौकी क्षेत्र में किया पैदल गश्त

13 Oct 2026

VIDEO: परचून की दुकान में लगी आग, सामान जलकर राख

13 Oct 2026

VIDEO: ट्रेडिंग सॉफ्टवेयर पर मुनाफे का झांसा देकर 21.31 लाख ठगे

13 Oct 2026

VIDEO: दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण

13 Oct 2026

VIDEO: प्लांट में चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज, दो युवकों पर शक

13 Oct 2026

VIDEO: पटाखे चलाकर घर में फेंका, विरोध पर किशोरी की पिटाई और छेड़छाड़

13 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed