{"_id":"6ab5214bcaed41907f0d1242","slug":"video-female-students-visited-the-womens-police-station-and-learned-about-police-functioning-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: छात्राओं ने महिला थाने का भ्रमण, पुलिस के कार्य करने का तरीका जाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: छात्राओं ने महिला थाने का भ्रमण, पुलिस के कार्य करने का तरीका जाना
शाहजहांपुर में अमर उजाला फाउंडेशन के दोस्त पुलिस कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को शिशु एवं नारी हायर सेकंडरी स्कूल की छात्राओं ने महिला थाने का भ्रमण किया। इस बीच छात्राओं ने पुलिस के कार्य करने के बारे में जानकारी ली। उन्हें विभिन्न जानकारियां दी गईं। कार्यक्रम में 17 छात्राएं मौजूद रहीं। दोपहर 12 बजे महिला थाने पहुंचीं छात्राओं को इंस्पेक्टर रश्मि अग्निहोत्री ने मिशन शक्ति केंद्र को दिखाया। इसके बाद हेल्पडेस्क के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी व्यक्ति के आने पर उसके जानकारी यहां पर नोट की जाती है। उनके प्रार्थना पत्र का अवलोकन कर वादी और प्रतिवादी को बुलाकर उन्हें समझाने का प्रयास करते हैं। कोशिश रहती है कि दोनों के बीच वार्ता कराकर रिश्ता टूटने से बचाया जा सके। इसके बाद सीसीटीएनएस कक्ष ले जाकर उन्हें रिपोर्ट दर्ज करने की प्रक्रिया समझाई। बताया गया कि प्रार्थना पत्र पर दोनों पक्षों के नहीं समझौता नहीं होने पर केस दर्ज किया जाता है। इस बीच छात्राओं ने मालखाना, हवालात भी देखी। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि हेल्पलाइन नंबरों को जरूर याद रखें। कोई भी दुश्वारी आए तो डायल 112 पर काॅल करें। आठ से दस मिनट से पहले पुलिस तुरंत ही मदद करने के लिए पहुंचेगी। उन्होंने मोबाइल का प्रयोग करते समय सावधानी बरतने पर जोर दिया। कहा कि अंजान नंबर पर आने वाली कॉल या वीडियो कॉल को किसी भी हाल में रिसीव नहीं करें। इस मौके पर प्रियंका कश्यप और पालकी आदि मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।