{"_id":"6ab4cf184d5911f7ed08047d","slug":"video-email-threatening-to-blow-up-a-panchkula-school-sparks-panic-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंचकूला के स्कूल को बम से उड़ाने की मेल से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला के स्कूल को बम से उड़ाने की मेल से मचा हड़कंप
पंचकूला सेक्टर-14 स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल को वीरवार दोपहर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। स्कूल की ई-मेल आईडी पर धमकी भरा मेल आने के बाद स्कूल प्रबंधन ने एहतियात के तौर पर सभी बच्चों को परिसर से बाहर निकाल दिया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम सेक्टर-14 स्थित स्कूल पहुंची और परिसर की जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, वीरवार दोपहर स्कूल की मेल आईडी पर धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ। इसमें स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। मेल की सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्कूल परिसर को खाली करवाकर जांच शुरू की।
बताया जा रहा है कि पंचकूला के अन्य स्कूलों को भी इसी तरह की धमकी भरे ई-मेल भेजे गए हैं। पुलिस सभी ई-मेल की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि धमकी किसने और किस उद्देश्य से भेजी है। सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल परिसर में पुलिस की मौजूदगी में जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।